सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार पठानकोट के सुजानपुर निवासी बलजिंदर सिंह पिछले करीब 3 वर्षों से सऊदी अरब की जेल में बंद हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब की अदालत ने उन्हें ड्रग्स से जुड़े मामले में मौत की सजा सुनाई है। परिवार का कहना है कि बलजिंदर सिंह दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे और सामान लेकर सऊदी अरब आते-जाते थे। परिवार के अनुसार, एक व्यक्ति ने उनसे एक पैकेट सऊदी अरब पहुंचाने के लिए कहा था और दावा किया कि इसमें बीमार बुजुर्ग के लिए दवा है। सीमा पर जांच के दौरान कथित तौर पर पैकेट से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार का दावा है कि बलजिंदर को पैकेट में नशीला पदार्थ होने की जानकारी नहीं थी और वह निर्दोष हैं। घर में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छोटे बच्चे हैं। मौत की सजा की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और पंजाब सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर कानूनी एवं कूटनीतिक मदद उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। परिवार को उम्मीद है कि सरकार माम...