संदेश

ज़िला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित

चित्र
  ज़िला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित उपायुक्त सोलन एवं विहित प्राधिकारी मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला सोलन के ज़िला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का परिणाम घोषित किया है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि कुमारी शीला देवी को अध्यक्ष पद तथा पंकज शर्मा को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।

शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में अहम - डॉ. शांडिल

चित्र
  शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में अहम - डॉ. शांडिल 25.20 लाख रुपए की लागत से स्थापित डिजिटल पुस्तकालय का किया शुभारम्भ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करती है। डॉ. शांडिल आज यहां राजकीय महाविद्यालय में लगभग 25.20 लाख रुपए की लागत से स्थापित डिजिटल पुस्तकालय का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा जीवन स्तर को बेहतर बनाती है और व्यक्तियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण बनाती है। यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को रूपांतरित करती है और उन्हें आत्मविश्वास से भर देती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिक स्तर से ही मज़बूत बनाया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश के 140 सरकारी विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम...

कुम्मी में नालियों की गाद पर बवाल! घरों के सामने फेंकी गंदगी से भड़के ग्रामीण, दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल

चित्र
 कुम्मी में नालियों की गाद पर बवाल! घरों के सामने फेंकी गंदगी से भड़के ग्रामीण, दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल गाद डंपिंग को लेकर उठे सवाल, जिला परिषद सदस्य बोले– किसी को नुकसान न हो, यही दिए थे निर्देश; उपप्रधान ने समाधान का दिया भरोसा  अजय सूर्या नेरचौक (मंडी) बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्मी में नालियों की सफाई के बाद निकाली गई गाद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। घरों के सामने गाद फेंके जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गाद से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण घरों में रहना और सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या बताते हुए प्रशासन और पंचायत से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में नालियों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई थी। सफाई के दौरान निकली गाद को निर्धारित डंपिंग स्थल पर ले जाने के निर्देश थे, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से इस गाद को आसपास के घरों के सामने और निजी भूमि में ही डाल दिया। इससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई है और लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेश...

जिलास्तरीय नागनी माता मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

चित्र
 जिलास्तरीय नागनी माता मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित नूरपुर:-(विनय महाजन)  नूरपुर नागनी माता मंदिर में 18 जुलाई से आयोजित होने वाले पारंपरिक एवं आस्था के प्रतीक जिलास्तरीय नागनी माता मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि मेले का शुभारंभ 18 जुलाई को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें।बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा प्राथमि...

गोल्ड मेडल जीतकर शुभम शर्मा ने बढ़ाया फतेहपुर और कांगड़ा का गौरव

चित्र
 गोल्ड मेडल जीतकर शुभम शर्मा ने बढ़ाया फतेहपुर और कांगड़ा का गौरव फतेहपुर बलजीत ठाकुर फतेहपुर, 13 जुलाई। फतेहपुर तहसील की ग्राम पंचायत बतराहन के गांव बड़ी निवासी शुभम शर्मा, पुत्र स्वर्गीय श्री तारा चंद जी ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे फतेहपुर क्षेत्र और कांगड़ा जिले में खुशी की लहर है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुभम शर्मा को यह सम्मान पंजाब के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गुलाब चंद कटारिया तथा पंजाब के शिक्षा मंत्री के कर-कमलों से प्रदान किया गया। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है और विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। वर्तमान में शुभम शर्मा सिविल अस्पताल फतेहपुर में OT टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कांगड़ा जिले, फतेहपुर ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत बतराहन का नाम भी गौरवा...

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से महिला व युवक मंडलों को मिला हरित भविष्य संवारने का दायित्व, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आजीविका के भी खुल रहे नए द्वार

चित्र
  राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से महिला व युवक मंडलों को मिला हरित भविष्य संवारने का दायित्व , पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आजीविका के भी खुल रहे नए द्वार बदलते जलवायु परिदृश्य और पर्यावरण संरक्षण की बढ़ती आवश्यकता के बीच प्रदेश सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना जनभागीदारी आधारित हरित विकास का सशक्त मॉडल बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। इससे जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं और युवाओं की आजीविका को नई मजबूती मिल रही है , वहीं दूसरी ओर प्रदेश के वन क्षेत्र के संरक्षण एवं संवर्धन को भी बल मिल रहा है। * मंडी वन मंडल में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए गए 16 हजार पौधे * वन मंडल मंडी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 8 महिला मंडलों और दो युवक मंडलों के माध्यम से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में 16,000 पौधों का रोपण कराया गया। वन विभाग द्वारा पौधरोपण एवं संरक्षण कार्य के लिए महिला और युवक मंडलों को एक हैक्टेयर के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता...

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से रोहित के सपनों को मिला आशियाना

चित्र
  मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से रोहित के सपनों को मिला आशियाना* *उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माणाधीन घर का किया निरीक्षण, समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश* प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत "चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट" का दर्जा प्राप्त बच्चों को न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, बल्कि उनके सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन का मार्ग भी प्रशस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिमला में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 29 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के लिए स्थायी आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। शुक्रवार देर सायं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जनोल के गांव कियाना में योजना के लाभार्थी रोहित के निर्माणाधीन घर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: