संदेश

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया

चित्र
 एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए संस्था महिला पदाधिकारियों ने फतेहपुर में महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण कर स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए जागरूक किया इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की महिला मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को सैनिटरी पैड का प्रयोग करना बहुत ही आवश्यक है लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में जागरूकता न होने के कारण या फिर कुछ महिलाएं शर्म की वजह से सैनिटरी पैड लेने के लिए दुकान नहीं जा पाती है जिस वजह से महिलाएं सैनिटरी पैड के बजाय कपड़े का प्रयोग करती है जो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है क्योंकि कपड़े और रक्त के माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है इसलिए हमने यह पहल शुरू की है की कोई भी महिला सैनिटरी पैड से वंचित न रहे इसलिए हम एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के माध्यम...

कंसा डंपिंग साइट मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, जिला परिषद सदस्य अनील सैनी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

चित्र
 कंसा डंपिंग साइट मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, जिला परिषद सदस्य अनील सैनी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन नेरचौक, । नेरचौक नगर परिषद के अंतर्गत कंसा डंपिंग साइट पर कथित अव्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन को लेकर गोडा-गागल वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनील सैनी ने ग्रामीणों के साथ उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर परिषद द्वारा वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण करने के बजाय गीले कचरे को जमीन में दबाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। साथ ही, कचरा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई मशीनों का समुचित उपयोग नहीं किए जाने तथा सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी सवाल उठाए गए हैं। जिला परिषद सदस्य अनील सैनी ने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन एवं प्रदूषण...

प्रदेश विधायक रणवीर सिंह निकले आज एक भेंट वार्ता में बताया

चित्र
 प्रदेश विधायक रणवीर सिंह निकले आज एक भेंट वार्ता में बताया   (नूरपुर:-विनय महाजन)                     नूरपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने चार साल के बिकास कार्यों पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधि अजय महाजन बताएं उन्होंने 4 साल सरकार से नूरपुर के लिए क्या योगदान कियाl प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है और प्रशासन भी उनका है उसके बावजूद भी नूरपुर विकसित क्यों नहीं हो पाया l उन्होंने वताया कि विधायक विधि फंड से विकास कार्यों के लिए विधानसभा के अंदर का विधानसभा के बाहर अपनी प्रगति रिपोर्ट रखी है l समय आने पर वह अपना विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट  धरातल पर आमने-सामने रखेंगे l हिमाचल सरकार नूरपुर से भेदभाव का काम कर रही है और विकास के कार्यों को अनदेखा कर रही  है l भारत सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है चाहे वह रेलवे प्रकरण हो चाहे वह नेशनल हाईवे अथॉरिटी का काम चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य हो l उन्होंने एक उदाहरण देते ह...

धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

चित्र
 धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित धर्मशाला, 25 जुलाई: बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलह (भेडू महादेव) संजीव कुमार ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना सुलह के अंतर्गत उप-मंडल धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि उप-मंडल धीरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 11 और सहायिकाओं के 28 रिक्त पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे। इच्छुक पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ अपने आवेदन 18 अगस्त 2026 तक जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय धीरा  में आयोजित किए जायेेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उप-मंडल पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 16 एवं सहायिकाओं के 32 रिक्त पड़े पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरने के लिए भी पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पालमपुर उपमंडल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है जबकि साक्षात्कार ...

ज्वाली: महिला से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और गहने छीनने का आरोप, पंचायत प्रधान और पति समेत 5 पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

चित्र
महिला से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और गहने छीनने का आरोप, पंचायत प्रधान और पति समेत 5 पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज (कांगड़ा/ज्वाली/फतेहपुर: बलजीत ठाकुर) हिमाचल प्रदेश के जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत ज्वाली थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने, जबरन गहने छीनने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में एक ग्राम पंचायत की महिला प्रधान और उनके पति सहित 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। ​घर में घुसकर वीडियो बनाई और गहने छीने ​पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 'राजा का तालाब' क्षेत्र की बतराहन पंचायत की महिला प्रधान, उनके पति और तीन अन्य सहयोगियों ने जबरन उसके घर में प्रवेश किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और उसके सोने-चांदी के गहने छीन लिए। ​अमानवीय मांग और ब्लैकमेलिंग का आरोप ​पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब एक हफ्ते से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। छीन गए गहने और अश्लील वीडियो लौटान...

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार होगी पारंपरिक कौडी प्रतियोगिता, 50 टीमों ने कराया पंजीकरण, 100 से अधिक टीमों के पहुंचने की उम्मीद

चित्र
 अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार होगी पारंपरिक कौडी प्रतियोगिता, 50 टीमों ने कराया पंजीकरण, 100 से अधिक टीमों के पहुंचने की उम्मीद चम्बा, अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 इस बार सिर्फ सांस्कृतिक संध्याओं और व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिमाचल की पारंपरिक खेल संस्कृति का भी भव्य मंच बनेगा। 26 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले में पहली बार पारंपरिक कौडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों से गांवों तक सीमित रहा यह लोक खेल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले में अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। मिंजर मेले के दौरान हर वर्ष क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। इस बार इन्हीं खेलों की श्रृंखला में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक पारंपरिक कौडी प्रतियोगिता भी होगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। अब तक करीब 50 टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है, जबकि जिला कौडी संघ चम्बा का अनुमान है कि प्रतियोगिता शुरू होने तक यह संख्या 100 से अधिक पहुंच सकती है। जिला कौडी संघ चम्बा ने गुरुवार को आयोजित प्...

करोड़ों रुपये से बने मिनी सचिवालय में सुविधाओं का टोटा, न बैठने को बेंच न पीने को पानी

चित्र
करोड़ों रुपये से बने मिनी सचिवालय में सुविधाओं का टोटा, न बैठने को बेंच न पीने को पानी (फतेहपुर :बलजीत ठाकुर ) करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन फतेहपुर में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भवन में आने वाले लोगों के लिए न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिनी सचिवालय में बने शौचालयों पर भी ताले लटके हुए हैं, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग मिनी सचिवालय पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मिनी सचिवालय में बैठने के लिए बेंच, पीने के पानी और शौचालयों की सुविधा को जल्द बहाल किया जाए, ताकि करोड़ों रुपये से बने इस भवन का लोगों को सही मायने में लाभ मिल सके।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: