संदेश

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

चित्र
 जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा कुल्लू,  भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कुल्लू में आयोजित भाजपा जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में जिला संगठन की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों की सक्रियता, बूथ समितियों के सत्यापन तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ अध्यक्षों, समिति सदस्यों और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 575 बूथ और 165 ग्राम केंद्र हैं। जिले के 12 मंडलो...

भलेटा पंचायत में ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत घर-घर संपर्क

चित्र
 भलेटा पंचायत में ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत घर-घर संपर्क  (नूरपुर:-विनय महाजन)   आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 60-दिवसीय “चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” अभियान के अंतर्गत भलेटा पंचायत में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प है। जब पंचायत प्रतिनिधि, युवा, महिलाएँ और परिवार एकजुट होकर प्रयास करेंगे, तभी इस समस्या पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों और युवाओं के साथ खुलकर संवाद करें, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें और नशे से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए आगे आएँ।इस अभियान में भलेटा पंचायत की प्रधान शि...

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

चित्र
 एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह दिल्ली रैली के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार : दर्शना सिंह पालमपुर, 26 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दर्शना सिंह ने कांग्रेस द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावी पराजयों से हताश होकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता से स्पष्ट होता है कि पार्टी एसआईआर के विषय पर राजनीतिक वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को जनता के सामने अपनी उपलब्धियां ...

बाल्मीकि जयंती पर्व मनाया गया साधारण तरीके से इस बार

चित्र
 बाल्मीकि जयंती पर्व मनाया गया साधारण तरीके से इस बार  ( नूरपुर;-विनय महाजन)      नगर परिषद के वार्ड 4 में मिनी सचिवालय के बाल्मीकि जयंती  का पर्व बाल्मीकि पार्क आज साधारण तरीके से मनाया गया l इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन व पूर्व नगर  पार्षद गौरव महाजन झंडा रस्म अदा करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दी l यह जानकारी नीलकमल द्वारा दी गई है l

खेलेगा नूरपुर, आगे बढ़ेगा नूरपुर

चित्र
 खेलेगा नूरपुर, आगे बढ़ेगा नूरपुर  ( नूरपुर:-विनय महाजन)    नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा क्लब थोहड़ा  द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं यूथ क्लब पंजहाड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का  ने इस अवसर पर  शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया l उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश की शक्ति है और भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है अगर युवा नशे से दूर रहेl उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए कई योजनाएं देश में चलाई चलाई जा रही है जिनमे आत्मनिर्भर बनने के लिए युवाओं को रोजगार देने के साधन जुटाऐ है जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व मनरेगा व कृषि कार्ड इत्यादि ऐसी कोई योजनाएं आज देश में युवाओं के भविष्य  लिए काम कर रही है l इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने युवाओं को भी राजनीति में आने का मौका दिया है...

कुल्लू में 03 अलग-अलग मामलों में 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल 825 ग्राम चरस बरामद

चित्र
कुल्लू में 03 अलग-अलग मामलों में 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल 825 ग्राम चरस बरामद 312 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार दिनांक 24.10.2026 को पुलिस चौकी ज़री की टीम ने डुंखरा मोड़, चौहकी पुल के समीप गश्त/ नाकाबंदी के दौरान एक 21 वर्षीय युवक निवासी नेपाल के कब्जे से 312 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  313 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार दिनांक 24.10.2026 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने गश्त के दौरान गल्लू पूल के समीप एक 51 वर्षीय व्यक्ति निवासी नेपाल के कब्जे से 313 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  200 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार दिनांक 25.10.2026 को पुलिस चौकी ज़री की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान चैकिंग हेतु एक टैक्सी को रोका। चैकिंग के दौरान पिछली सीट पर बैठे 28 वर्षीय युवक, निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संद...

पिकअप के झटके से पीछे बैठे तीन स्कूली बच्चे गिर कर घायल, छात्रा टांडा रेफर

चित्र
पिकअप के झटके से पीछे बैठे तीन स्कूली बच्चे गिर कर घायल, छात्रा टांडा रेफर  (चंबा: जितेन्द्र खन्ना) जिला चंबा के खैरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों के साथ हादसा हो गया। पंजाब नंबर की पिकअप से उछलकर सड़क पर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें सिर पर चोट लगने के कारण एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे से कुछ समय पहले एक बच्चा वाहन से उतर गया था, जिससे वह सुरक्षित बच गया। पुलिस को सौंपी शिकायत में अभिभावक अक्षय ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे चार बच्चे पिकअप में लिफ्ट लेकर स्कूल जा रहे थे। इनमें इक़बाल नामक बच्चा हादसे से पहले ही वाहन से उतर गया था। इसके बाद पिकअप जब डडोग पहुंची तो जोरदार झटका लगने से पीछे बैठे तीनों बच्चे सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। घायलों की पहचान अंश ठाकुर और अक्षय कुमार निवासी चमोह तथा सनम बेगम निवासी डडोग के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सनम बेगम के सिर में चोट आने के कारण उस...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: