जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा
जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा कुल्लू, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कुल्लू में आयोजित भाजपा जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में जिला संगठन की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों की सक्रियता, बूथ समितियों के सत्यापन तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ अध्यक्षों, समिति सदस्यों और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 575 बूथ और 165 ग्राम केंद्र हैं। जिले के 12 मंडलो...