मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के लिये उपलब्ध : अमित गुलेरिया

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के लिये उपलब्ध : अमित गुलेरिया 


पालमपुर :केवल कृष्ण / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया बताया कि पालमपुर निगम निगम वार्ड नंबर-2 के चुनाव को मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला ने निरस्त कर दिया है।         

    उन्होंने बताया कि  राधा सूद पत्नी गोपाल सूद की चुनाव याचिका पर मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला ने अपने फैसले में वार्ड-2 के चुनाव को निरस्त करार दिया है। 

    उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के आदेशों पर नगर निगम पालमपुर के वार्ड -2 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण होना है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च 2023 को मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन कर दिया गया है और मतदाता सूची एसडीएम,तहसीलदार और नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के लिये उपलब्ध करवा दिया गया है।

   उन्होंने बताया कि मतदाता सूची 20 से 25 मार्च तक लोग अपने दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकरण के समक्ष निर्धारित प्रपत्र पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई।  

     उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावों और आपत्तियों को 3 अप्रैल 2023 तक निर्धारित प्रपत्र पर किया जा सकता है। जबकि इन  दावों और आपत्तियों को 5 अप्रैल 2023 का निपटारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 अप्रैल 2023 को किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित