संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Mandi, गाड़ी में सवार महिला की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हुई मौत

चित्र
  गाड़ी में सवार महिला की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हुई मौत    आज दोपहर करीब 3:00 बजे एक महिला प्रोमिला देवी पत्नी राम सिंह निवासी रुंझ डाकघऱ कटिण्डी तहसील पधऱ जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 40 साल की चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है।जो कि कार नम्बर HP 33E-9028 में सवार होकर पण्डोह से मण्डी की ओर आ रही थी, गाडी में कुल पांच लोग सवार थे जिनमें चार महिलायें सवार थी जो सभी बहनें हैं व उनका भांजा यशपाल निवासी गांव किपड़ तहसील मंडी,गाडी चला रहा था ।जैसे ही गाडीं बिन्द्रावणी-बाईपास टनल के पास पहुंची तो पहाडी से 20-25 किलों का एक पत्थर सीधा कार की अगली सीट पर बैठी उपरोक्त महिला पर गिरा जो बेहोश हो गई । जिसे गाडी का ड्राईवर यशपाल उसी गाडी में मण्डी अस्पताल ले आया जहां पर डाक्टर ने महिला को brought dead घोषित कर दिया । यशपाल व वाकी तीन महिलायों को मामूली चोटें आई हैं । यह लोग किसी जमीनी इंतकाल के मामले में पंडोह गए थे तथा वहां से वापिस लौट रहे थे।

चम्बा के मैहला गांव के कार्तिकेय कटोच ने थांग-ता खेल में कांस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम किया रोशन

चित्र
चम्बा के मैहला गांव के कार्तिकेय कटोच ने थांग-ता खेल में कांस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम किया रोशन  ( चंबा जितेन्द्र खन्ना  ) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 6वा संस्करण 13 से 31 जनवरी 2024 तक चला जिसमें हिमाचल प्रदेश की भी अलग अलग खेल में टीमें गई थी जिसमें हिमाचल प्रदेश को कुल 12 पदक मिले वहीं चम्बा के मैहला गांव के कार्तिकेय कटोच ने थांग-ता खेल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया और -56 किलो भार वर्ग स्टाइल-II (अनिशुभा) में कांस्य पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया इस से पहले भी कार्तिकेय कटोच ने अक्टूबर 2023 में श्रीनगर के पोलो स्टेडियम में स्वर्ण पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था। भुवनेश सिंह कटोच मुख्य प्रशिक्षक थांग-ता हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार कुख्यात गैंगस्टर के भतीजे की पत्नी गिरफ्तार

चित्र
गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार कुख्यात गैंगस्टर के भतीजे की पत्नी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर  नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कुख्यात सरगना रहे मृतक संजीव जीवा के भांजे अमित माहेश्वरी की पत्नी अनुराधा को उसके घर पटेल नगर से गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर एक्ट के मंडी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में फरार चल रही थी। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि पटेल नगर निवासी अनुराधा माहेश्वरी व उसके पति अमित माहेश्वरी, सरगना संजीव जीवा व उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल सहित नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा नई मंडी कोतवाली में दर्ज था। जिसमें अनुराधा, पायल माहेश्वरी फरार चल रही थी। अनुराधा पकड़ी गई है, सरगना संजीव जीवा की पत्नी पायल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में सुनिश्चित किए आवश्यक बदलाव: मुख्यमंत्री

चित्र
निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में सुनिश्चित किए आवश्यक बदलाव: मुख्यमंत्री  शिमला गायत्री गर्ग  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में कई महत्त्वाकांक्षी एवं एतिहासिक निर्णय लिए जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश सरकार ने अनेक क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रयास किए हैं, जिससे व्यवस्था परिवर्तन की राह पर चलते हुए प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज दूसरे दिन अन्तिम सत्र में जिला शिमला तथा मंडी के विधायकों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। अब टेंडर की अवधि 51 दिन से घटाकर 20 दिन की गई है। उन्होंने कहा कि अधूरे भवनों का कार्य पूर्ण करने के लिए बजट का समुचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए ...

राम का अस्तित्व, काल्पनिक बताने वाले आज "जय श्री राम" पुकार रहे हैं

चित्र
राम का अस्तित्व, काल्पनिक बताने वाले आज "जय श्री राम" पुकार रहे हैं सोलन : भाजपा, प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा, पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के 117 मदरसो में अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व रामायण को पढ़ाया जाएगा। इसका असर अब हिमाचल कांग्रेस के मदरसे में भी दिखने लगा है। आजकल कांग्रेसी श्री राम, जय श्री राम, राम सबके हैं, हम राम राज्य बनाएंगे कहती पाई जा रही है।  लेकिन यह नहीं बता रहे की 6 दिसंबर 1992 को भारतवर्ष में 2000 हिन्दूओं की निर्मम हत्या का हिसाब कौन देगा। रामायण वह उससे जुड़े तथ्यों को नकारने वाली कांग्रेस राम के अस्तित्व व रामसेतु को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस, जिसने न्यायालय में हलफनामा दिया था, आज राम भक्त हो गई है। आज वेटिगन सिटी के अनुयाई, अयोध्या के सिपाही होने का दावा कर रहे हैं। जिनकी आस्था व आराध्य जॉर्डन में बैहती नदी थी वह आज सरियू का किनारा ढूंढ रहे हैं। जो 1947 से राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए समाज को विभाजित करते आ रहे हैं किसी को रिफ्यूजी तो किसी को मुहाजिर बनाते रहे, उन्हें विभाजन के समय 10 लाख मौतों का हिसाब देना होगा 8 लाख 50000 परि...

ज्वाली में वन मित्र भर्ती हेतू 12 पदों के लिए 31 जनवरी को 1216 आवेदक दौड़ लगाएंगे

चित्र
ज्वाली में वन मित्र भर्ती हेतू 12 पदों के लिए 31 जनवरी को 1216 आवेदक दौड़ लगाएंगे ज्वाली : वन परिक्षेत्र जवाली के अधीन पड़ती 13बीटों में 12 वन मित्र रखे जाएंगे जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। डीएफओ नूरपूर अमित शर्मा व वन रेंज अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 12 पदों के लिए 1216 पुरुष व महिला आवेदकों ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि 12 पदों के लिए ज्वाली में 31 जनवरी को 1216 आवेदक दौड़ लगाएंगे। 31 जनवरी को उक्त आवेदकों की कैहरियां चौक से बाथू दी लड़ी मार्ग पर दौड़ करवाई जाएगी जिसमें पुरुषों के लिए 5 किलोमीटर दौड़ को 30 मिनट व महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि 31 जनवरी को सुबह 8:30 बजे कैहरियां चौक पर पहुंच जाएं। एसडीएम जवाली प्रियांशु खाती ने बताया कि उक्त मार्ग पर सुबह सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही बन्द रहेगी। वेरिकेट्स लगाकर मार्ग को बन्द रखा जाएगा।

पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के 56 पद जल शक्ति विभाग ज्वाली में भरेगें

चित्र
पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के 56 पद जल शक्ति विभाग ज्वाली में भरेगें  ज्वाली : जल शक्ति विभाग जवाली में पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि पंप आप्रेटर के 16 पद, पैरा फिटर के 6 पद व मल्टी पर्पज वर्कर के 34 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंप आप्रेटर व पैरा फिटर को 6000रुपए मासिक तथा मल्टी पर्पज वर्कर को 4400रुपए मासिक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंप आप्रेटर पद पर आवेदन करने वालों को 10वी प्रमाण पत्र सहित इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मेकेनिक, पंप मेकेनिक, पंप आप्रेटर कम मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पैरा फिटर के लिए 10वी प्रमाण पत्र सहित फिटर, पलंबर का सर्टिफिकेट तथा मल्टी पर्पज वर्कर के लिए मिडल पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ 10वी का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आईटीआई प...

विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह के नेतृत्व में 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा' के तहत तीसरी बस रवाना

चित्र
  विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह के नेतृत्व में 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा' के तहत तीसरी बस रवाना  पंजाब ब्यूरो : पंकज शर्मा /  श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की  श्री हरगोबिंदपुर साहिब (बटाला), 30 जनवरी ( अविनाश शर्मा, चरण सिंह)भगवंत सिंह मान, पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा श्री हरगोबिंदपुर साहिब के विधायक एडवोकेट आम्रपाल सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा' योजना के तहत तीसरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस के जरिए तीर्थयात्रियों को दमदमा साहिब तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब और श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन कराए जाएंगे।.  इस मौके पर तीर्थयात्रियों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की बड़ी इच्छा है. आज उनकी इच्छा सरकार ने पूरी कर दी है।  इस अवसर पर विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह धर्मपत्नी डॉ. समिति थापा ने कहा कि 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा' योजना के तहत तीर्थयात्रियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराये जाते हैं और लोगों में खुशी की लहर है कि वे धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर...

ओपन खेलो मे भी काॅमेट मेन्सा विद्यालय ने लहराया परचम

चित्र
  ओपन खेलो मे भी काॅमेट मेन्सा विद्यालय ने लहराया परचम फतेहपुर :  बलजीत ठाकुर /   दिनांक 28 - 1-2024 को जन जागृति सेवा संगठन रैहन के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में ओपन खेलों का आयोजन किया गया । जिसमें काॅमेट मेन्सा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न खेलों में भाग लिया एवं विजयी रहे। जिसमें 100 मीटर दौड़ में आकर्ष ने प्रथम स्थान ,200 मीटर दौड़ में स्वस्तिका ने प्रथम स्थान, रिद्धिमा ने दूसरा स्थान ,अंकिता एवं शिवांशी पठानिया ने तीसरा स्थान, 400 मीटर दौड़ में श्रद्धा ने पहला स्थान ,शतरंज में जशमीत सिंह ने प्रथम स्थानस्थान , भाषण प्रतियोगिता में शगुन रानी ने तीसरा स्थान एवं रस्साकशी में अमृता, श्रद्धा, रिया राणा ,सुहानी, नेनांशी, रिद्धिमा,  प्रिंसिका एवं निहारिका समकरिया ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्राफी एवं मैडल जीते । स्कूल पहुंचने पर तालियों से स्वागत कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चों को जागरुक करते हुए श्रीमती ज्योति महाजन ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए कई आंदोलनो...

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने पर विचार: मुख्यमंत्री

चित्र
भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने पर विचार: मुख्यमंत्री द्वितीय सत्रः जिला सोलन, चम्बा, बिलासपुर और लाहौल-स्पिति केे विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत की ( शिमला गायत्री गर्ग ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वार्षिक योजना 2024-25 विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित पहले दिन के दूसरे सत्र में सोलन, चंबा, बिलासपुर तथा लाहौल-स्पिति जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की शिकायतों को प्रभावी ढंग से सुलझाने एवं कुशल प्रशासन प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है तथा व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से सभी लक्ष्य प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों व खनन माफिया पर लगाम लगाने के साथ-साथ...

बजट सत्र के दौरान भाजपा आक्रामक रुख अपनाएगी : राकेश

चित्र
बजट सत्र के दौरान भाजपा आक्रामक रुख अपनाएगी : राकेश ( शिमला : गायत्री गर्ग ) भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विक्रम ठाकुर, सुखराम चौधरी, हंसराज, राकेश जम्वाल, जे आर कटवाल, इंदर सिंह गांधी, रणधीर शर्मा, बलबीर वर्मा सुरेंद्र शौरी, त्रिलोक जम्वाल, दिलीप ठाकुर, डी एस ठाकुर, जनक राज, रणवीर सिंह निक्का, रीना कश्यप, दीपराज, एवं लोकेंद्र कुमार ने भाग लिया।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अनेकों मुद्दों पर चर्चा की गई और आने वाले बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की गई ।  उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी आक्रामक रुख अपनाएगी। क्योंकि वर्तमान की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की जयराम ठाकुर की सरकार के दौरान एक वित्तीय वर्ष के अंदर सारे संस्थान, कार्यालय जो डीनोटिफाई किये और उसके बाद खुद स्वयं...

जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का कार्यभार संभाला

चित्र
  जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का कार्यभार संभाला  पंजाब ब्यूरो : पंकज शर्मा / बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)बटाला शहर में कानून व्यवस्था को बहाल रखने तथा लोगों की मुश्किलों को हल करने हेतु पुलिस प्रशासन वचनबद्ध है। इन विचारों का प्रगटावा जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का चार्ज संभालने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनको ऐतिहासिक व धार्मिक शरह बटाला के लोगों की सेवा करने का मौका दिया गया है तथा वह बटालावासियों तथा आस पास के क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगी। जसवंत कौर ने कहा कि हर सच्चे व्यक्ति को पुलिस द्वारा पूरा इंसाफ दिया जाएगा और शहर में अपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु भी ठोस कदम उठाए जाएंगे तथा शहर को नशा मुक्ति और अपराध मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु अपनी डयूटी निभाई जा रही है, वहीं साथ ही लोगों को भी एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य अदा करते हुए शहर में अमन शांति बहाल रखने हेतु पुलिस प्रशासन का साथ देना चाहिए। उन्ह...

राम मंदिर ने देश के करोड़ों लोगों को सनातन से जोड़ा : परमजीत सिंह गिल

चित्र
  राम मंदिर ने देश के करोड़ों लोगों को सनातन से जोड़ा : परमजीत सिंह गिल  विरोधियों ने मंदिर के नाम को लेकर विवाद खड़ा कर सनातन प्रेमियों को दशकों तक अयोध्या की पवित्र भूमि से वंचित रखा  पंजाब ब्यूरो : पंकज शर्मा /  बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि अयोध्या में बने राम मंदिर ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों लोगों को सनातन से जोड़ा है।  गिल ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देश के करोड़ों लोगों की सामूहिक शक्ति देखने को मिली, जिसने संकल्प लिया कि भारत को एक विकसित देश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।  गिल ने कहा कि भगवान श्री राम हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में 'देव से देश' और 'राम से राष्ट्र' की बात ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया है और यही सभी की भावना है कि आज सनातन संस्कृति पुनः अपनी ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। जिसे कुछ सदियों पहले विदेशी आक्रमणकारियों ने मिटाने ...

नगरोटा विस क्षेत्र के वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे: बाली

चित्र
  नगरोटा विस क्षेत्र के वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे: बाली     पांच हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य किया निर्धारित         रोजगार मेले के पहले दिन 102 अभ्यर्थी हुए शाॅर्टलिस्ट    नगरोटा बगबां  पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस के युवाओं को रोजगार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा पांच वर्षों में पांच हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जीवन यापन की बेहतर सुविधा मिल सके। इस के लिए नगरोटा विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।   उन्होंने बताया कि नगरोटा में आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशन कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए 32 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं जबकि होटल प्रबंधन में 70 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। 130 के करीब कुल युवाओं ने पहले दिन रोजगार मेले में अपना पंजीकरण करवाया है। मंगलवार को भी रोजगार मेले में साक्षात्कार ...

कुष्ठ उन्मूलन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

चित्र
  कुष्ठ उन्मूलन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प    धर्मशाला राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान को लेकर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कुष्ठ उन्मूलन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यह जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी कांगड़ा डॉ राजेश सूद ने बताया ऐसे रोगी जिनकी त्वचा पर हल्के रंग या तांबी रंग का दाग हो या चमड़ी के रंग में बदलाव हुआ हो या हाथ या पांव में सुनपन हो यह कुष्ठ रोग हो सकता है ।अगर उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। जांच में कुष्ठ रोग की पुष्टि अगर हो तो इसका इलाज सरकार द्वारा मुफ्त किया जाता है। इसका इलाज लंबा चलता है लेकिन पूरा इलाज करने पर व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है । इस अवसर पर जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ तरुण सूद ने बताया कि कुष्ठ रोगी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।आज किसी व्यक्ति के शरीर में इस रोग के रोगाणु प्रवेश करते हैं तो बीमारी के लक्षण आने में कई साल ...

2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम

चित्र
  2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता सरकाघाट  जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले 30 तथा 31 जनवरी को कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां का 16 पंचायतों के लोगों के लिए 5 अलग-अलग जगहों पर कैम्पों का आयोजन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को ग्राम पंचायत भदरवाड़, रखोटा, चलहोग के लोगों के लिए ग्राम पंचायत रखोटा में सुबह 10 बजे ,ग्राम पंचायत जमणी,गौंटा, खाहन के लोगों के लिए बाद दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत गौंटा में तथा ग्राम पंचायत गाहर, गेहरा,समसोह के लोगों के लिए इसी दिन सांय 4 बजे गाहर में जबकि 31 जनवरी को ग्राम पंचायत थोना,टिक्कर, चौरी,पिंगला, रिस्सा के लोगों के लि...

वन संरक्षण अधिनियम 1980 के संदर्भ में बैठक आयोजित

चित्र
  वन संरक्षण अधिनियम 1980 के संदर्भ में बैठक आयोजित शिमला   उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला वन संरक्षण अधिनियम 1980 के मामलों के संदर्भ में बैठक ली।   उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लंबित पड़े विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने पर्यटन को विकसित करने की दृष्टि से हैलीपेड चूड़धार, चूंजर, चिढ़गांव पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त रोहडू उपमण्डल में बस स्टैंड टिक्कर, रामपुर उपमण्डल में बस स्टैंड तकलेच व ननखड़ी पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत विस्तृत चर्चा की गई और अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया तथा उनके संशय दूर किए गए।   उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन सयंत्र ठियोग व रोहडू वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित मामलों पर अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और इन कार्यों को अमलीजामा पहनाने पर बल दिया ताकि पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सके। आदित्य नेगी ने वन, लोक निर्माण, राजस्व व जल शक्ति विभागों के अधिक...

अवैध माइनिंग के विरुद्ध राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया

चित्र
  अवैध माइनिंग के विरुद्ध राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया   पंजाब : पंकज शर्मा / सुजानपुर 29 जनवरी भोआ विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते गांव कीड़ी खुर्द से गांव मंगियाल क्रेशर इंडस्ट्री की ओर जाने वाली लिंक मार्ग पर आज पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेसी वर्करों द्वारा रावि दरिया में चल रही अवैध माइनिंग के विरुद्ध राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया l प्रदर्शन में शामिल ब्लॉक समिति चेयरममैंन राजकुमार सिहोड़ा, ब्लॉक तारागढ़ प्रधान हर्ष शर्मा, जिला परिषद मेंबर बॉबी सैनी, ब्लॉक समिति चेयरमैन तरसेम रतढमा ,कांग्रेसी नेता रविंदर शर्मा कांग्रेसी नेता बब्बू सैनी, कांग्रेस नेता चंद्र आशु,,गौरा सैनी, कांग्रेस पार्षद अज्जु महाजन, एवं कांग्रेस सरना ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार एवं दर्जनों कांग्रेसी वर्करों की ओर से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया इस मौके पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि यदि राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की माइनिंग...

सरदार अवतार-बीर सिंह रंधावा की स्मृति में 4 दिवसीय पंचायत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया

चित्र
  सरदार अवतार-बीर सिंह रंधावा की स्मृति में 4 दिवसीय पंचायत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया  पंजाब ब्यूरो : पंकज शर्मा /   बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह) स्थानीय आईटीआई खेल मैदान में सरदार अवतार-बीर सिंह रंधावा की स्मृति में 4 दिवसीय पंचायत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों की सराहना की। इस अवसर पर पृथीपाल सिंह एसपीडी, प्रिंसिपल आईटीआई परमजीत सिंह मठरू, तरूण कलसी, नवजोत सिंह मल्ली, रंजनदीप संधू, राजेश्वर सिंह, राजिंदर सिंह बाजवा, अध्यक्ष राजविंदर सिंह माहल, रविंदरपाल चहल, हरप्रीत सिंह मान, नवदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, अवतार सिंह कलसी , कोच मनोहर सिंह, गुरदीप सिंह रंधावा, गगन बटाला, पवन कुमार, लेक्चरर जसबीर सिंह, एनआरआई फेलो शिवराज सिंह, बलराज सिंह, अनमोल, डिंपल, शेरू, रॉबिन, सामा, अनमोल, जोबन, नवराज सिंह, परमजीत सिंह और एक बड़ा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।  इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक शेरी कलसी ने पूरी प्रबंधन टीम द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता की...

राप्रापा फतेहपुर के बाथरूम में बन्द किये गए बंच्चे के मामले में बिभाग ने बिठाई जांच ,

चित्र
  राप्रापा फतेहपुर के बाथरूम में बन्द किये गए बंच्चे के मामले में बिभाग ने बिठाई जांच , तो परिजन नही चाहते कार्यबाही फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / शिक्षा खँड फ़तेहपुर के तहत पड़ते राप्रापा फ़तेहपुर में शनिबार को एक बच्चा बाथरूम ऐन ही बन्द हो गया था । जिसे कुछ समय बाद बच्चे के चिल्लाने की आबाज सुन स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला था । जिसकी किसी व्यक्ति द्वारा बिडियो सोशल मीडिया पर बायरल की थी । वहीं सोशल मीडिया पर बायरल बिडियो पर बिभाग ने जांच बिठा दी है । तो वहीं बंच्चे के परिजन कोई भी कार्यबाही नही चाहते हैं । इसी पर सोमबार को स्कूल में कार्यरत अध्यापक संजय कुमार से बात की तो उन्होंने कहा उंन्होने ही शनिबार को बाथरूम के दरबाजे पर ताला लगाया था । हां उनकी यह गलती हुई है कि उन्होंने बाथरूम के भिन्न -भिन्न कैबिनो की जांच नही की थी । हो सकता है उसी दौराण बच्चा किसी एक कैबिन के अंदर होगा । कहा उनकी यह जिंदगी की सबसे बड़ी भूल रही है । वहीं बंच्चे के पिता संजीत मोहम्मद से बात की तो उन्होंने कहा अध्यापक द्बारा बहुत बड़ी गलती की गई है । लेकिन फिर भी बो कोई भी कार्यबाही नही चाहते हैं । लेकिन हि...

रेलवे पुल ढ़ागू पीर की सुरक्षा में तैनात गार्द के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी

चित्र
रेलवे पुल ढ़ागू पीर की सुरक्षा में तैनात गार्द के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी  पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत रेलवे ब्रिज सुरक्षा गार्द ढांगू पीर में तैनात HASI विजय कुमार नंबर 125 उम्र 56 वर्ष ने आज सुबह जब यह 2 बजे से लेकर 6:00 बजे तक अपनी ड्यूटी पर रेलवे ब्रिज सुरक्षा गार्द ढांगू पीर में तैनात था तो इसने अपनी राइफल से खुद को गोली मारी है जिससे मौका पर ही इसकी मृत्यु हो गई। विजय कुमार गांव त्योडा तहसील इंदौरा का रहने वाला है जिसके परिवार में पत्नी दो लड़कियां तथा एक लड़का है। मृतक विजय कुमार के साथ ढांगू पीर रेलवे ब्रिज सुरक्षा गार्द में तैनात अवतार सिंह के अनुसार विजय कुमार पिछले पांच महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जो ड्यूटी पर अक्सर चुप-चुप रहता था। पिछली रात यह भी इसी गार्द के कमरे में सोया हुआ था तथा करीब 3:30 बजे शौच के लिए बाहर निकले थे तो इन्होंने विजय कुमार को अपनी राइफल सहित ड्यूटी पर तैनात देखा था। इसके बाद सुबह इन्होंने विजय कुमार को 5:30 बजे के करीब गार्द रूम के साथ ही बाहर मृत अवस्था में पाया। इसकी 303 राइफल भी साथ ही पड़ी थी।जिसे ठोड़ी क...

जिला ऊना, हमीरपुर तथा सिरमौर के विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की अपनी प्राथमिकताएं

चित्र
वर्ष 2024-25 के लिए 9990 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना प्रस्तावित: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने की विधायक प्राथमिकता बैठकों की अध्यक्षता पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर तथा सिरमौर के विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की अपनी प्राथमिकताएं ( शिमला गायत्री गर्ग )  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। प्रथम दिन के पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर तथा सिरमौर के विधायकों की प्राथमिकताआंे पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा वार्षिक योजना 2024-25 का आकार 9989.49 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी चार वर्षों में हिमाचल को आत्मनिर्भर तथा 10 वर्षों में देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इस बैठक में होने वाली चर्चा से हमें प्रदेश में विकास की दिशा तय करने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त होंगे। वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों तथा समाज के सभी वर्गों के तीव्र एवं...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: