उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई

 उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई


 उचित मूल्य की दुकान
नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 12 पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन के समीप नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी।
नरेन्द्र कुमार धीमान ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार या संस्थान वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज वेबसाईट  emerginghimachal.hp.gov.in  पर अपलोड कर उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और उपरोक्त वेबसाईट पर 02 जुलाई, 2024 तक ही आवेदन मान्य होंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए आवेदन करने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक व व्यक्तिगत आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर