जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया भारत ने, 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर आई

जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया भारत ने, 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर आई

 जिम्बाब्वे को जीत के लिए 235 रन बनाने थे। भारतीय की टीम ने 20 ओवर में 234 रन बनाए थे।लेकिन जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 134 रन ही बना सकी. 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक जड़ा. गायकवाड़ ने अपनी पारी में अब तक 11 चौके और 1 छक्का लगाया. गायकवाड़ ने 38 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. उन्होंने 47 गेंदों में 77 रन की पारी खेली. वहीं, रिंकू सिंह खतरनाक फॉर्म में दिखाई दिए. रिंकू ने उन्होंने छक्का जड़कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. उन्होंने 22 गेंदों में 48 रन ठोके. इस तरह टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के सामने 235 रन का लक्ष्य था. इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम रन पर ही ऑल आउट हो गई. ओपनर इनोसेंट काइया 4 रन बनाकर आउट हुए. मुकेश ने उन्हें पहले ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला विकेट दिलाया. उनके साथ आए ब्रायन बेनेट खतरनाक दिखाई दे रहे थे लेकिन मुकेश ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. ब्रायन बेनेट 9 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा डायन मेयर्स 0, सिकंदर रजा 4, क्लाइव मडांडे 0 और वेलिंग्टन मसकाजादा 1 रन बना सके. जिम्बाब्वे के लिए सबसे अधिक रन वीजली मधेवेरे ने बनाए. इस तरह की टीम 18.4 ओवर में 134 रन ही बना सकी. भारत के लिए आवेश खान और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड