बस के पलटने से 40 स्कूली बच्चे हुए घायल

 बस के पलटने से 40 स्कूली बच्चे हुए घायल 


हरियाणा के पंचकूला में बस के पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि   हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस रोड पर पलट गई,जिसमें करीब 40 बच्चे सवार थे। इनमें से ज्यादातर बच्चों को चोटें आई हैं।

यह हादसा पंचकूला के पिंजोर के पास स्थित नौलटा गांव में हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि यह हादसा हरियाणा रोडवेज की बस के साथ हुआ है। यह बस ओवरलोड थी और रफ्तार भी अधिक थी। इसके अलावा रोड की भी हालत खराब थी, जिससे ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस पलट गई।

घायलों को पिंजोर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इसके अलावा एक महिला को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने बच्चे इस घटना में घायल हुए हैं, लेकिन करीब 40 की बात कही जा रही है। कुछ घायलों को पिंजोर अस्पताल में और कुछ लोगों को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा हैं, उनमें दिखता है कि स्कूली बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में ड्राइवर की गलती है, जो बहुत तेज स्पीड से चला रहा था। इसके अलावा बस में सवारियों की संख्या भी अधिक थी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे चंडीगढ़ पीजीआई में एडमिट कराया गया है। 

पंचकूला की कालका विधानसभा से विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित