पत्नी ने मायके जाने की जिद , तो पति ने काट दी गर्दन

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में पत्नि को मायके जाने की जिद करना इतना भारी पड़ा कि पति ने उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।


मालथौन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि धौर्रा गांव निवासी मोहनी कुशवाहा मायके जाने की जिद कर रही थी। उसका पति राजेश उसको मायके जाने से मना कर रहा था। पत्नि जिद करने लगी। तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर खुरई न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मूक बधिर थी और दोनों के सात साल से कम उम्र के 6 बच्चे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर