जाईका प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने हासिल किया प्रशिक्षण

 जाईका प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने हासिल किया प्रशिक्षण


सुंदरनगर : जाईका प्रोजेक्ट हमीरपुर के सौजन्य से कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में  सिंचाई योजना बनाने के लिए जरुरी दिशानिर्देश और सूचि का अनुप्रयोग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जाईका परियोजना में कार्यरत जिला मंडी, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, ऊना, शिमला  बिलासपुर व सोलन से आए हुए जाईका प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य कृषि प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर डॉo प्राची ने सिंचाई योजना को बनाने से पहले के जरूरी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण के पहले दिन सिंचाई योजनाओं के संचालन और रख-रखाव तथा सिंचाई योजना के रिकॉर्ड रखने के लिए‌ परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए सूचि और दिशा निर्देश तथा सिंचाई योजनाओं की टेंक क्षमता की डिजाइनिंग बारे विस्तृत जानकारी दी गई | डिज़ाइन इंजीनियर ने सूचि और दिशा निर्देश के आधार पर पम्पिंग मशीनरी के प्रकार का चयन और स्थापना तथा पानी की आवश्यकता का परिचय और डाटा तैयार करने तथा उनके विश्लेषण के लिए जरुरी दिशा निर्देश बारे प्रशिक्षत कियाI प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिंचाई योजना का डाटा तैयार करने और उनके विश्लेषण के लिए विभिन्न सिंचाई प्रणाली में दिशानिर्देशों के माध्यम से पानी की आवश्यकता की गणना और अनुप्रयोग दक्षता बारे बताया गयाI जैन इरीगेशन के प्रोजेक्ट मेनेजर ने लिफ्ट सिंचाई  नलकूप सिंचाई, इसके घटक और पम्पिंग मशीनरी के डिज़ाइन, प्रवाह सिंचाई योजना और उसके घटक के चयन के लिए सूचि बारे बताया। साथ ही ट्रेनिंग के को-ऑर्डिनेटर हितेन्दर सिंह ने सिंचाई परियोजना बनाने के लिए जरूरी कदमों बारे विस्तृत जानकारी दी|

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी