घर में घुस कर महिला की गला काटकर की हत्या

 बिहार: शहर के नई गोदाम मोहल्ले में की पहर अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से गला काटकर  हत्या कर दी। महिला घर में अकेली थी और इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुसे और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारकर फरार हो गए।


कमरे के अंदर जमीन पर शव खून से लथपथ हालत में मिला। वारदात का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। दिनदहाड़े हत्या से लोग सदमें में हैं।  

हत्या की यह वारदात कोतवाली थाना इलाके के नई गोदाम पुलिस अड्डा से महज कुछ ही दूरी पर धूप गली में हुई।

आसपास के लोगों को नहीं लगी भनक घर में अकेली महिला मंजू देवी की हत्या कर अपराधी फरार हो जाते हैं। इसकी भनक आसपास के लोगों को जरा भी नहीं लगी। मंजू देवी अपने परिवार के साथ नई गोदाम धूप गली में रवि कुमार सिन्हा के मकान में किराए पर रहती थी। हत्या के समय महिला मंजू देवी घर मे अकेली थी। घटना के समय पति अरुण कुमार और बेटा मयंक दुकान पर थे। बेटी स्कूल में पढ़ाने गई हुई थी। स्कूल से आने के बाद बेटी नेहा घर लौटी तो उसने अपनी मां को जमीन पर मरा देखा। इसके बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया।

काफी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।नेहा अपने भाई मयंक और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। फिर घटना की सूचना कोतवाली थाने को दी गई। सूचना मिलते ही  पुलिस ने पूरे मोहल्ले को चारों तरफ से घेर लिया।   लोगों ने बताया कि महिला विकलांग थी। गला रेतकर बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। घटना स्थल पर देखने से प्रतीत होता है कि महिला ने विरोध भी किया था। जमीन और दीवार पर खून के धब्बे मिले।

दिन पहले हुआ था किसी से झगड़ा महिला के बेटे मयंक ने बताया कि वह अपने पिता के साथ दुकान पर था। बहन नेहा ने घटना की सूचना दी तो वह पहुंचा। मयंक ने बताया कि दिन पहले युवक से सराय रोड में झगड़ा हुआ था। उसने हम पर चाकू से वार कर दिया था। हमे शक है कि उसी लड़के ने मेरी मां की हत्या की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव