आठ माह की गर्भवती पत्नी ने की आत्महत्या पति की आत्महत्या के बाद,आपसी विवाद

आठ माह की गर्भवती पत्नी ने की आत्महत्या पति की आत्महत्या के बाद,आपसी विवाद 

बिहार: मृतक कुलदीप सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा का रहने वाला था. वहीं पत्नी औरंगाबाद जिले के नवी नगर की रहने वाली थी. दोनों की शादी एक साल पूर्व हुई थी. कुलदीप रिटायर्ड फौजी सह मंडलकारा चतरा के कक्षपाल अनूप नारायण सिंह के छोटे बेटा था. वहीं, उसकी पत्नी रश्मि कुमारी आठ माह की गर्भवती थी. घटना की सूचना पाकर चतरा थाना प्रभारी विपिन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

लोगों ने बताया कि विवाद के बाद कुलदीप ने जहर का सेवन कर लिया था. जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद रश्मि कुमारी ने भी छत से छलांग लगा ली. जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी आत्महत्या के कारणों की अपने अपने स्तर से चर्चा करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि कुलदीप हीरो शो रूम में काम करता था। वहीं दूसरी ओर आस पास के लोग एक साथ पति-पत्नी की मौत से अचंभित हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि आत्महत्या के कारणो की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा