प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जुलाई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि विशेष रूप से कई युवा समाज को बदलने के उद्देश्य से किए गए सामूहिक प्रयासों को उजागर कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अभी तक अपने सुझाव माईगॉव या नमो ऐप पर साझा नहीं करने वाले लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा,  मुझे इस महीने के मन की बात के लिए बहुत से इनपुट मिल रहे हैं, जो रविवार 28 तारीख को होगा। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि कई युवा खास तौर पर हमारे समाज को बदलने के उद्देश्य से किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को उजागर कर रहे हैं। आप माईगॉव, नमो एप पर इनपुट साझा कर सकते हैं या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं।"

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल