हिमाचल प्रदेश के तलवारबाजी संघ ने की मुख्यमंत्री जी से मुलाकात - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश के तलवारबाजी संघ ने की मुख्यमंत्री जी से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के तलवारबाजी संघ ने की मुख्यमंत्री जी से मुलाकात

नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):- हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों के द्वारा कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई।  हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी की अध्यक्षता में तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि तलवारबाजी ओलम्पिक गेम होने के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश के 3% कोटे में शामिल नहीं है जबकि  लगभग अन्य सभी राज्यों में यह गेम 3% कोटे में शामिल है। 

हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के महासचिव अतुल ठाकुर ने  बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया है कि खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस खेल को अतिशीघ्र कोटे में शामिल करेंगे। तलवारबाजी संघ के महासचिव अतुल ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जब से सत्ता संभाली है तब से उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का हर सम्भव प्रयास किया है। अभी हाल ही में हिमाचल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए की इनामी राशि देना अपने आप में काबिले तारीफ़ है। 

माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से हिमाचल प्रदेश खेलों में नई बुलंदियां छू रहा है। खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। खासतौर पर महिला खिलाडियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल को कई बार गौरवान्वित किया है। 

हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों ने हिमाचल में खेलों और खिलाड़ियों को महत्ता देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा का तहेदिल से धन्यवाद किया। यह जानकारी जिला तलवारबाजी संघ महासचिव कांगड़ा श्री स्वर्ण सिंह राजपूत जी ने  दी । इस प्रतिनिधिमंडल में ट्रेजरर कांगड़ा सुखपाल सिंह गोगी , मिडिया प्रभारी दीपक शर्मा , संदीप पराशर , परविन्द्र शर्मा जी मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं