मोदी जी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की याद में बनाए पंच तीर्थ स्थल :- विपिन परमार
मोदी जी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की याद में बनाए पंच तीर्थ स्थल :- विपिन परमार
पालमपुर:- संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन सिंह परमार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्षा रागिनी रकवाल ने की।
कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परमार ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी, पार्टी के आदरणीय नेता अटल बिहारी वाजपेई और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ही हैं जिन्होंने अंबेडकर जी को याद करते हुए देश और विदेश में उनके नाम से कई योजनाएं और स्थल बनाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने षडयंत्र रचकर चुनाव में डॉ भीमराव अंबेडकर को हराया ही नहीं बल्कि उनको हराने वाले व्यक्ति को पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया, जबकि गैर कांग्रेसी सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो उसके बाद मोदी जी ने अंबेडकर के नाम से पांच तीर्थ स्थल बनाए, जिसमें एक तीर्थ स्थल लंदन में बनाया जहां पर पढ़ाई के दौरान अंबेडकर जी रहा करते थे। और इसके साथ-साथ जहां आज हमारा देश डिजिटल लेनदेन में दुनिया का सबसे बड़ा देश बना है वहां पर भी भीम ऐप को चलाकर मोदी जी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की याद को घर-घर पहुंचने का काम किया।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के कई नेता संविधान की कॉपी लेकर जगह-जगह चिल्लाते हैं कि आज संविधान खतरे में आ गया है, जबकि संविधान को खतरे में डालने का सबसे बड़ा काम कांग्रेस नहीं किया है। कांग्रेस के शासनकाल में ही लगभग 75 बार संविधान में संशोधन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ मुल्ख राज प्रेमी, जयसिंहपुर रविंदर धीमान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य घनश्याम शर्मा, विनय शर्मा तनु भारती, कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश राणु, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अपर बैजनाथ सुरेंद्र कपूर, लोअर बैजनाथ सुरेंद्र राणा, पालमपुर शहरी गोपेश शर्मा, पंचरुखी उषा राणा, आलमपुर हनुमंत शर्मा, सुलह चंद्रवीर कटोच, भवारना हंसराज, थुरल विकास धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर कैप्टन देशराज शर्मा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिता चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं