प्रयागराज में अचानक उठने लगी आग की लपटें

प्रयागराज में अचानक उठने लगी आग की लपटें 

प्रयागराज (हिमाचल मीडिया व्यूरो) :- महाकुंभ के चलते आज प्रयागराज में अचानक आग लगने की खबर सामने आई।  दोपहर बाद करीब 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस में आग लग गई।  आग की लपटें बढ़ने के बाद इसके आसपास के प्रयागवाल के 10 टेंट भी प्रभावित हुए।  आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। 

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा कि गीता प्रेस और आसपास के टेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही हम तुरंत कार्रवाई में जुट गए।  अग्निशमन और पुलिस की टीम ने आग पर तत्परता से काबू पा लिया। अब स्थिति सामान्य है और कोई जनहानि की सूचना नहीं है।  

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। आग लगने के बाद मेला अधिकारी विजय किरन और अन्य आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की।  अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि आग बुझाने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।  डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, और कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। 

प्रयागराज में ही मौजूद सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आग की घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने और राहत कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया। इसके अलावा सीएम योगी ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग