शोभा यात्रा व शिव पूजा से हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आगाज

 शोभा यात्रा व शिव पूजा से हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आगाज

संजय रतन ने किया कालेश्वर बैसाखी मेले का शुभारंभ


देहरा शोभायात्रा और कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आज आग़ाज़ हुआ। विधायक जवालामुखी संजय रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पंजतीर्थी से कालेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

    संजय रतन ने प्रदेश वासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में बैसाखी का महापर्व धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का अपना ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इस मंदिर और यहाँ पे स्नान की महत्ता हरिद्वार के सम्मान है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारा पारम्परिक पर्व है जिसे कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन राज्यस्तर पर इस दिव्य स्थान में होना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर महादेव में बैसाखी के दिन स्नान से पांच तीर्थीं का पुण्य प्राप्त होता है। 

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को संजोए रखने हेतु इन मेलों का बहुत महत्व है। प्रदेश सरकार सांस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कलाकारों को मेले में मनोरंजन के लिए बुला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय बैसाखी मेले में आस्था और परंपरा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम भी देखने को मिलेगा। जहां तीन दिनों तक कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे और सभी का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोक लाकारों को बुलाया गया है।

इस अवसर पर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, एसडीएम जवालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, बीडीओ सुरानी अंशु चंदेल, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी आरपी जसवाल, तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग यशपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर