76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव रियूर पंचायत के जालपा धार में संपन्न - Smachar

Header Ads

Breaking News

76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव रियूर पंचायत के जालपा धार में संपन्न

 76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव रियूर पंचायत के जालपा धार में संपन्न


 रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के वन खंड रिवालसर में 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन वीरवार दोपहर 1 बजे रियूर पंचायत के जालपा धार में किया गया। कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वन खंड अधिकारी सुमिता देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस अवसर पर 2 हेक्टेयर भूमि पर 1600 पौधे लगाए गए, जिनमें हरड़, भेड़े, आंवला आदि के पौधे शामिल हैं। इसी कार्यक्रम के तहत राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का भी शुभारंभ किया गया।

महोत्सव में युवक मंडल रियूर, महिला मंडल रियूर, ग्राम पंचायत रियूर के प्रधान दुष्यंत शर्मा, बार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा, “सभी लोग पेड़ लगाएं और जीवन को सुरक्षित बनाएं।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील भी की।


कोई टिप्पणी नहीं