अखिलेश कपूर हिमाचल भाजपा में बने प्रदेश प्रवक्ता
अखिलेश कपूर हिमाचल भाजपा में बने प्रदेश प्रवक्ता
मनाली : ओम बौद्ध /
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए अखिलेश कपूर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। कपूर ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी को पार्टी की विचारधारा और जनता की आवाज को सशक्त रूप से रखने का एक बड़ा अवसर बताया है।
अपनी नियुक्ति पर अखिलेश कपूर ने कहा कि मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह हृदय से आभारी हैं। उन्होंने इस अवसर को अपने लिए 'अत्यंत गर्व और सेवा का अवसर' बताया।
कपूर ने विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद कंगना रनौत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा का आभार व्यक्त किया।
अखिलेश कपूर ने यह भी कहा कि वह पार्टी की विचारधारा, संगठन और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उनकी यह नियुक्ति दर्शाती है कि भाजपा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को महत्व देती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।
कोई टिप्पणी नहीं