उपायुक्त ने मतदान केंद्र भवनों के भौतिक सत्यापन, संशोधन तथा युक्तिकरण को लेकर की बैठक

 उपायुक्त ने मतदान केंद्र भवनों के भौतिक सत्यापन, संशोधन तथा युक्तिकरण को लेकर की बैठक


नाहन उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में मतदान केंद्र भवनों के भौतिक सत्यापन, संशोधन तथा युक्तिकरण प्रस्तावनाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में वर्तमान में 595 मतदान केन्द्र है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने के कारण जिला में 26 मतदान केंद्रों में से 23 नए मतदान केंद्र बनाना प्रस्तावित है तथा 3 मतदान केंद्र समायोजित करना भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त 2 नए मतदान केंद्र अधिक दूरी के कारण बनाए जाने है।

उन्होंने बताया कि जिला में कुल 25 नए मतदान केंद्र, 3 युक्तिकरण तथा 10 मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन प्रस्तावित है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन हरनाम सिंह, अधीक्षक तेजेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित 

रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर