नंदन पार्क में "वृक्षों के लिए महिलाएं - एक अमृत मित्र पहल" के तहत किया गया पौधारोपण - Smachar

Header Ads

Breaking News

नंदन पार्क में "वृक्षों के लिए महिलाएं - एक अमृत मित्र पहल" के तहत किया गया पौधारोपण

 नंदन पार्क में "वृक्षों के लिए महिलाएं - एक अमृत मित्र पहल" के तहत किया गया पौधारोपण

आशीष बुटेल ने देवदार का पौधा रोपित कर किया शुभारंभ


पालमपुर : केवल कृष्ण /

पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने रविवार को नंदन पार्क में नगर निगम पालमपुर और राजपूत कल्याण सभा पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ देवदार का पौधा रोपित कर किया।

    इस अवसर पर नगर निगम की "वृक्षों के लिए महिलाएं - एक अमृत मित्र पहल" अभियान के अंतर्गत नंदन पार्क परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आसपास 140 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

   बुटेल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम पालमपुर द्वारा किए जा रहे ठोस कचरा प्रबंधन कार्यों की सराहना की और बताया कि अलग किए गए प्लास्टिक कचरे को सीमेंट फैक्ट्री को भेजा गया है, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के तहत पालमपुर अस्पताल को प्रदेश में "कायाकल्प" में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही, बस अड्डे में वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

   विधायक ने महापौर, उप महापौर, पार्षदगण, नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने नंदन पार्क एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा के संरक्षण में राजपूत कल्याण सभा तथा स्थानीय जनता के योगदान की भी प्रशंसा की और कहा कि प्रतिमा पर शीघ्र ही शेड का निर्माण किया जाएगा। 

इस अवसर पर महापौर शगोपाल नाग, उप महापौर  राजकुमार, आयुक्त नगर निगम  आशीष शर्मा, राजपूत कल्याण सभा अध्यक्ष  मिलाप चंद राणा, महासचिव   राजेंद्र सिंह राणा सहित पी.सी. राणा,  जगरूप सिंह राणा,  कुलदीप राणा, रविंदर सिंह राणा, कैलाश मन्हास,  राकेश मन्हास,  लोकेंद्र ठाकुर,  प्रदीप चौहान, राजिंदर जरियाल, अरुण ठाकुर एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं