गढ़खल निवासी भानु अत्री को ब्रिटेन की रॉयल नेवी में हिंदू चैप्लेन नियुक्त
गढ़खल निवासी भानु अत्री को ब्रिटेन की रॉयल नेवी में हिंदू चैप्लेन नियुक्त
सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िला के गढ़खल निवासी भानु अत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रिटेन की रॉयल नेवी में हिंदू चैप्लेन (पादरी) के रूप में स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण नियुक्ति के साथ भानु अत्री ब्रिटेन की रॉयल नेवी में इस पद पर चयनित होने वाले पहले भारतीय बने हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भानु अत्री की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भानु अत्री की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत का मान बढ़ाएगी।
भानु अत्री का यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह हिमाचल की धरोहर और संस्कारों की वैश्विक पहचान को भी मजबूत करता है।
कोई टिप्पणी नहीं