भाजपा ने मनाली में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारों से गूंजा मालरोड़ - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा ने मनाली में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारों से गूंजा मालरोड़

 भाजपा ने मनाली में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारों से गूंजा मालरोड़


मनाली : ओम बौद्ध /

भाजपा मनाली मंडल द्वारा बुधवार को 11:30 बजे मनाली में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । इस तिरंगा यात्रा में भाजपा मनाली मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी शामिल हुए । तिरंगा यात्रा रामबाग से मालरोड़ होते हुए सिविल अस्पताल, गोंपा रोड़, मिशन अस्पताल से पुनः रामबाग पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान मालरोड़ भारत माता की जय के नारों से गूँज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया।इस अबसर पर गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा की तिरंगा यात्रा लोगों के मन में देश प्रेम की भावना जगाती हैँ। आज की इस तिरंगा यात्रा में मनाली के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं