नप के पूर्व अध्यक्ष चमन कपूर ने महाकालेश्वर मंदिर कमेटी को भेंट की डेढ़ लाख की राशि
नप के पूर्व अध्यक्ष चमन कपूर ने महाकालेश्वर मंदिर कमेटी को भेंट की डेढ़ लाख की राशि
मंदिर में हो रहा छत का निर्माण, मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में भी लिया भाग
मनाली : ओम बौद्ध /
नगर परिषद मनाली के पूर्व अध्यक्ष चमन कपूर ने महाकालेश्वर (भूत नाथ) मंदिर कमेटी को 151000 रुपये की राशि भेंट की। उनसे प्रेरित होकर उनके दोस्त ने भी 50000 रु की राशि भेंट की। मंदिर में भव्य छत का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह राशि कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हरवंश अवस्थी को भेंट की। चमन कपूर ने महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लिया। उन्होंने मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों के कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि दानी सज्जनों के सहयोग से महाकालेश्वर मंदिर कमेटी मंदिर को भव्य रूप दे रही है जो सराहनीय है। उन्होंने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने वालों का भी आभार जताया।
कपूर ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समुदाय को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं