भनारा गांव में भूस्खलन होने से आठ घरों को खतरा
भनारा गांव में भूस्खलन होने से आठ घरों को खतरा ।
मनाली प्रशासन ने किया घटनास्थल का दौरा
मनाली : ओम बौद्ध /
उझी घाटी के उप मंडल मनाली के भनारा गांव में वारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से मोहन लाल का घर खतरे की जद में आ गया है। मोहन लाल सहित अन्य बागवानों को भी नुकसान हुआ है। भूसंखलन से मिट्टी उनके बगीचों में पहुंच गई है।
प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और तीन तिरपाल आवंटित किए। पीड़ितों ने भूस्खलन वाली जगह तिरपाल लगा दिए हैं ताकि भूस्खलन न हो सके। मोहन लाल ने कहा कि घर के आगे का तीस फीट का क्षेत्र भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उनके साथ साथ अन्य घर भी भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान करे ताकि घर को गिरने से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी तरह भूसंखलन होता रहा तो आठ दस घरों के ऊपर मलवा जा सकता है l एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों और मोहन लाल को तिरपाल आवंटित कर दिए हैं। जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि वह जल्द ही भनारा गांव का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं