मनाली में हर घर तिरंगा के तहत रामबाग से निकाली जाएगी यात्रा
मनाली में हर घर तिरंगा के तहत रामबाग से निकाली जाएगी यात्रा
मनाली : ओम बौद्ध /
रविवार को मनाली के कमेटी हाल में तिरंगा यात्रा के बारे में विशेष चर्चा की गई l पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को मनाली के रामबाग से तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा रामबाग मनाली से शुरू होकर यह यात्रा आई वैक्स चौक, गोंपा रोड होते हुए शहर से गुजरेगी और रामबाग में ही संपन्न होगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि हर घर तिरंगा" अभियान के तहत यात्रा रामबाग से सुबह 10 बजे एक भव्य तिरंगा के साथ शुरू होगी। यात्रा रामबाग से प्रारंभ होकर मॉल रोड, गोम्पा, मिशन अस्पताल होते हुए पुनः रामबाग पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान और देशभक्ति की भावना के साथ इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने मनाली विधानसभा मंडल की प्रबुद्ध जनता से इस तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं l तिरंगा हमारे देश की शान है l
कोई टिप्पणी नहीं