कृषि मंत्री आरएसएस पर टिप्पणी कर लोगों को गुमराह ना करें 3 साल में क्या किया लोगों के सामने दिखाएं
कृषि मंत्री आरएसएस पर टिप्पणी कर लोगों को गुमराह ना करें 3 साल में क्या किया लोगों के सामने दिखाएं
ज्वाली हाल ही में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ अध्यापक आरएसएस की शाखा लगा कर आरएसएस का प्रचार कर रहे हैं | जिस पर पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने उनके बयान पर पलट बार करते हुए कहा कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर टिप्पणी कर लोगों का ध्यान भटकाकर गुमराह करने की कोशिश ना करें केवल 3 सालों में अपने कार्यकाल में एक मंत्री के होते क्या काम किए हैं उनको गिनवाए | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सामाजिक संस्था है जिसे हर सामाजिक कार्य में राष्ट्रीय स्तर परअपनी भागीदारी निभाई है तथा हमेशा समाज में हर आपदा के मौके पर सबसे पहले पहुंचे हैं तथा अपनी राष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं देते रहे हैं | उन्हें ऐसी सामाजिक राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोई राष्ट्र विरोधी नहीं है बल्कि हमारे देश की हर बर्ग की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रही है | उनका की कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार 3 साल के कार्यकाल में एक भी काम करवाने में सफल नहीं हो पाए हैं तथा जो काम बंद पड़े हैं उनको भी सुचारू रूप से शुरू नहीं करवा पाए हैं अब उनके पास लोगों को गुमराह करने की सिवाय कोई भी चारा नहीं रहा है उन्होंने कहा कि ज्वाला विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो काम रूके हैं उनको करवाने की कोशिश करें नहीं तो आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाबो में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी इस अवसर पर उनके साथ पूर्ब प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश बाजवा,प्रदेश प्रबक्ता ओबीसी मौर्चा दिनेश निखिल, संदीप चीमा पूर्ब युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, ,अंकुर भड़वार,अजय पटियाल राकेश राजू, सर्वेश कुटलैहड़ीया, विजय कुमार,परवीन धीमान, उप प्रधान भलु पंचायत कवि ठाकुर ,सुखविंदर कलेर, प्रदेश सदस्य ओबीसी मोर्चा मलकीत धदाेच,जीत सिंह, डॉ कुलतार आदि काफ़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |


कोई टिप्पणी नहीं