गुशैणी अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आई नामधारी संगत - Smachar

Header Ads

Breaking News

गुशैणी अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आई नामधारी संगत

 गुशैणी अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आई नामधारी संगत

भैणी साहिब से आदेश पर भेजी गई राहत सामग्री, 20 परिवारों को मिलेगी सहायता


मंडी : अजय सूर्या /

गोहर उपमंडल में गुशैणी क्षेत्र में पिछले कल हुई विनाशकारी आगजनि से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नामधारी संगत आगे आई है। बुधवार दोपहर 1 बजे नामधारी प्रमुख सतगुरु उदय सिंह सचेपातशाह जी श्री भैणी साहिब के आदेशानुसार पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है।


अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष जगजीवन सिंह बांका की पहल पर भैणी साहिब से आदेश जारी हुआ कि आग से प्रभावित 20 परिवारों को 20 रजाई, 20 तलाई और 20 कंबल प्रदान किए जाएं।


इस संदर्भ में जगजीवन सिंह बांका की आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर जय राम ठाकुर से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद नामधारी संगत मंडी के सूबा सरदार गुरमीत सिंह को आदेशानुसार 21 बिस्तर (रजाई, तलाई, कंबल सहित) तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिन्हें शीघ्र ही गोहर के कारोबारी बांका के पास भेजा गया है।


यह सेवा कार्य नामधारी संगत की मानवता , सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करता है, जो संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े होने का संदेश देता है।

कोई टिप्पणी नहीं