बल्ह उपमंडल में जलसंरक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का किया धन्यवाद - Smachar

Header Ads

Breaking News

बल्ह उपमंडल में जलसंरक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

 बल्ह उपमंडल में जलसंरक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का किया धन्यवाद


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह उपमंडल में जलसंरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम ने वीरवार शाम 5 बजे नेरचौक में संघ की बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जलसंरक्षकों की मांगों को समझते हुए उनके हित में सकारात्मक कदम उठाए हैं, जिसके लिए संघ आभार व्यक्त करता है।


जवालू राम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल संसाधन संरक्षण और जलसंरक्षकों के कल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जलसंरक्षकों की लंबित मांगों पर सरकार ठोस निर्णय लेगी ताकि उन्हें स्थायी समाधान मिल सके।


इस अवसर पर जलसंरक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं