मनाली में बाहरी लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण से लोग परेशान l - Smachar

Header Ads

Breaking News

मनाली में बाहरी लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण से लोग परेशान l

 मनाली में बाहरी लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण से लोग परेशान l 

अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का मुक्की 


मनाली : ओम बौद्ध /

पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार देर शाम उस वक्त भारी हंगामा हुआ जब नगर परिषद मनाली प्रशासन और पुलिस टीम सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाही करने पहुंचे तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनाली के अस्पताल रोड पर दिल्ली के कुछ लोगों ने पिछले कुछ समय से फुटपाथ पर कब्जा कर कुछ स्थानीय लोगों को दिहाड़ी पर रखकर सामान बेचने के लिए रखा गया था जैसे ही नगर परिषद मनाली को इसकी भनक लगी तो नगर परिषद की टीम ने मनाली प्रशासन व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जैसे ही अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की तो मौजूद फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया देखते ही देखते हैं विरोध प्रदर्शन नारेबाजी में बदल गया स्थिति तब और तनाव पूर्ण हो गई जब प्रशासन की टीम और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई हंगामा को बढ़ता देख सरकारी काम में बाधा डालने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है l स्थानीय लोगों ने बताया इन कब्जा धारियों ने पूरा रास्ता रोक रखा है l जिस से पैदल चलने वाले लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी से जूझना पड़ता है l खासकर स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत पेश आती है l

कोई टिप्पणी नहीं