SFI यूनिट चम्बा ने गांव कुंडालू में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन
SFI यूनिट चम्बा ने गांव कुंडालू में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन
चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /
आज SFI यूनिट चम्बा द्वारा ग्राम पंचायत सनवाल के गांव कुंडालू में विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता में अनिल भारद्वाज एवं लक्की राठौर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कविता राठौर द्वितीय स्थान पर रहीं और खेम राज राठौर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के साथ-साथ SFI कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को संगठन की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई तथा जीवन में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक चेतना, समानता और बेहतर भविष्य की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन की ओर अग्रसर रहना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास तथा शैक्षणिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।


कोई टिप्पणी नहीं