आपदा की घड़ी में साथ खड़े जयराम ठाकुर, गत्तू-झरेड़ के प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
आपदा की घड़ी में साथ खड़े जयराम ठाकुर, गत्तू-झरेड़ के प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
नेरचौक : अजय सूर्या /
सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी इलाके के अंतर्गत ग्राम पंचायत गत्तू एवं झरेड़ में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भेंट कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता और सहयोग दिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने संबंधित प्रशासन से भी आपदा प्रभावितों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं अचानक आती हैं और इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। ऐसे समय में पीड़ितों को राहत पहुंचाना और उनका मनोबल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को धैर्य रखने का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
इस दौरान स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी जयराम ठाकुर को दी और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज करने की मांग


कोई टिप्पणी नहीं