प्रोफेशनल मुक्केबाजी में बल्ह के दीक्षित शर्मा की शानदार शुरुआत, पहली फाइट में नॉकआउट से दर्ज की जीत - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रोफेशनल मुक्केबाजी में बल्ह के दीक्षित शर्मा की शानदार शुरुआत, पहली फाइट में नॉकआउट से दर्ज की जीत

 प्रोफेशनल मुक्केबाजी में बल्ह के दीक्षित शर्मा की शानदार शुरुआत, पहली फाइट में नॉकआउट से दर्ज की जीत


रिवालसर : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रियूर के युवा मुक्केबाज दीक्षित शर्मा ने प्रोफेशनल मुक्केबाजी में अपनी पहली ही फाइट जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दिल्ली में रिंग बॉक्सिंग प्रमोशन द्वारा आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के मुक्केबाजों ने भाग लिया। फ्लाई वेट डिवीजन में खेले गए अपने पहले मुकाबले में दीक्षित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी गांगुली उर्फ गैरी को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर शानदार जीत दर्ज की।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दीक्षित शर्मा ने अपने कोच प्रोफेशनल मुक्केबाज हंस राज उर्फ हनी ठाकुर तथा अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

दीक्षित शर्मा की इस सफलता पर उनके माता-पिता, मित्र गोपाल सिंह ठाकुर, विकास ठाकुर, दीपक कुमार तथा गगन शर्मा सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह जीत क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

1 टिप्पणी: