संदेश

भूमि एवं संपत्ति अधिकारों पर महिला आयोग चलाएगा जन जागरूकता शिविर - विद्या नेगी

चित्र
  भूमि एवं संपत्ति अधिकारों पर महिला आयोग चलाएगा जन जागरूकता शिविर - विद्या नेगी कांगड़ा जिला में महिलाओं के भूमि अधिकारों पर अध्ययन में सामने आई असमानताएं शिमला : गायत्री गर्ग / भूमि एवं संपत्ति स्वामित्व में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित पर्वतीय महिला विकास ट्रस्ट (पीएमवीटी) द्वारा कांगड़ा जिला में महिलाओं के भूमि अधिकारों की स्थिति पर किए गए एक विस्तृत अध्ययन कर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज यहां आयोजित किया गया जिसमें महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए विद्या नेगी ने कहा कि भूमि स्वामित्व महिलाओं को मिले इस दिशा में भविष्य में महिला आयोग जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित होंगे जिसमें विशेषज्ञ महिलाओं को एवं समाज के अन्य वर्गों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि भूमि और संपत्ति केवल आर्थिक संसाधन नहीं हैं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का आधार भी हैं। आज भी समाज में महिलाओं की भूमि एवं संपत्ति स्वामित्व में भागीदारी अपेक्षाकृत सीमित है जबकि महिलाओं का परिवार, कृषि और समा...

ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित - राहुल जैन

चित्र
  ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित - राहुल जैन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2026 को पूरे देश तथा प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में भी आयोजित किया जाएगा। राहुल जैन आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राहुल जैन ने कहा कि इस वर्ष ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोलन ज़िला के परवाणू के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इस वर्ष का विषय ‘वृद्ध अवस्था के लिए स्वस्थ योग’ रख गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज़िला में स्थापित सभी आयुष विभाग के संस्थाओं पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राहुल जैन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है और इस दिशा में योग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला...

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुरेश चंदेल

चित्र
  मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुरेश चंदेल 21 जून को पंचायत स्तर पर योग दिवस, 25 जून को काला दिवस और 28 जून को बूथों पर होगी 'मन की बात' : भाजपा भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, बालूगंज में घर-घर पहुंचाकर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा जिला शिमला की मासिक बैठक का आयोजन दीपकमल, चक्कर में किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सुरेश चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश चंदेल ने कहा कि "मोदी है तो मुमकिन है" केवल एक नारा नहीं बल्कि पिछले 12 वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण कार्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

चित्र
  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण कार्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक : मंजुल ठाकुर चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / भारत सरकार द्वारा संचालित "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जिला कल्याण कार्यालय, चम्बा द्वारा नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने की। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई । इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए तथा युवाओं को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं क...

युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित - मनमोहन शर्मा

चित्र
  युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित - मनमोहन शर्मा धर्मपुर में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी जन जागरूकता ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने का सशक्त माध्यम है। मनमोहन शर्मा आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन समाज विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज नशा प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। युवाओं को चिट्टा व अन्य मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए प्रशासन व नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को प्रशासन व पुलिस तक पहुंचाएं ताकि इसे रोका जा सके। उन्होंने कहा कि संदिग्ध...

खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का होता है विकास - संजय अवस्थी

चित्र
  खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का होता है विकास - संजय अवस्थी ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में दंगल आयोजित अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में प्राचीन व आधुनिक खेल अहम भूमिका निभाते हैं। संजय अवस्थी गत देर सांय अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट द्वारा आयोजित दंगल समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि प्राचीन खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। इन खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों को अपनाने और इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और नशे से दूर रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाएं गए हैं। एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान ऐसा ही एक सकारात्मक कदम है। इस अभियान के तहत युवाओं को व्यवहारिक रूप से मादक पदार्थों के दूष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें खेलों व शारीरिक व्यायाम के प्रति आकर्षित किया...

जिला शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान - अनुपम कश्यप

चित्र
  जिला शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान - अनुपम कश्यप हर पंचायत और हर गांव तक पहुंचेगा नशा मुक्ति का संदेश शिमला : गायत्री गर्ग / मिशन मोड में चलेगा अभियान, जन प्रतिनिधियों की होगी अहम भूमिका  जिला शिमला में नशे, विशेषकर चिट्टे (हेरोइन) के बढ़ते खतरे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान जिला की सभी 441 पंचायतों में संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक पंचायत और गांव स्तर तक नशा विरोधी संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान में पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह, शिक्षण संस्थान तथा विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान। दी   उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को जिला प्रशासन ने मिशन मोड में लिया है। उन्होंने कहा कि चिट्टा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं बल्कि सामाजिक चुनौती है, जिसके समाधान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायत स...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: