संदेश

संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण परिषद की कार्यशैली के मूल आधार : शिवांश सोनी

चित्र
  संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण परिषद की कार्यशैली के मूल आधार : शिवांश सोनी सुंदरनगर : अजय सूर्या / भारत विकास परिषद, शाखा सुंदरनगर समाजहित और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपने पांच मूल सिद्धांत—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को आधार बनाकर निरंतर कार्य कर रही है। यह बात शाखा अध्यक्ष शिवांश सोनी ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक सशक्त परिवार है। परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनका कहना था कि परिषद का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है। शाखा के महासचिव संजय शर्मा ने कहा कि परिषद समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से परिषद की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सामाजिक कार्यों ...

9 वर्षीय रवीना ने 'एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन' में दिखाया दम, अंडर-16 वर्ग में रही प्रथम

चित्र
  9 वर्षीय रवीना ने 'एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन' में दिखाया दम, अंडर-16 वर्ग में रही प्रथम मंडी : अजय सूर्या /  रेड धार में आयोजित 'एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन' युवाओं में नशा मुक्ति का संदेश और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन बनकर उभरा। मैराथन का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में अंडर-16 और एबव-16 वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का सबसे आकर्षक पल तब देखने को मिला, जब सरकाघाट के खुड्डी-खाहन की मात्र 9 वर्षीय रवीना शर्मा ने अंडर-16 वर्ग में अपने से बड़ी उम्र के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। रवीना को प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी के साथ तीन स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी और यह साबित किया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उम्र कभी भी सफलता की बाधा नहीं बनती। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने रवीना शर्मा को उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भ...

नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

चित्र
  नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर नगर परिषद नूरपुर के सभागार में आज आयोजित समारोह में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईl शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन तथा जनहित को इस अवसर पर सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने नगर परिषद के सभी पार्षदों एवं अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास भी जताया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद का नया नेतृत्व नगर के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी ...

बीजेपी विधायक निक्का 4 साल में नूरपुर का विकास करवाने में हुए असफल

चित्र
  बीजेपी विधायक निक्का 4 साल में नूरपुर का विकास करवाने में हुए असफल सोशल मीडिया की अटकलो पर लगाया विराम आज महाजन ने   नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर नूरपुर के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय महाजन ने नगर परिषद कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नूरपुर के ऐतिहासिक बॉयज स्कूल (छात्र ) का दर्जा सरकार द्वारा यथावत रखा गया है जिसकी अधिसूचना सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अब नूरपुर में बीटीसी स्कूल जमा 2 तक होगा जो कि सी. वी. एस.ई. के अंतर्गत होगा जबकि नूरपुर का बॉयज स्कूल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत जमा 2 तक होगा जिसको अब को- एजुकेशन कर दिया गया है। महाजन ने कहा कि मेरे साथ वन मंडल निगम के निदेशक योगेश महाजन की अध्यक्षता में शिमला में कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित नगर परिषद की टीम मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री से मिले थे। स्कूल की वहाली से लेकर शहर के विकास से संबंधित कई मांगे रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगे मान ली है। महाजन ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 60 लाख की धनराशि, खज्जियाँ ग...

जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ में पंचायत की पहली आम ग्राम सभा का आयोजन

चित्र
 जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ में पंचायत की पहली आम ग्राम सभा का आयोजन  पंचायत प्रधान सुरेश कुमार खट्टा की अध्यक्षता में किया गया। भारी बारिश के बावजूद लगभग 350 ग्रामीणों ने ग्राम सभा में भाग लेकर कोरम पूरा किया। पंचायत के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे ग्रामीणों में पंचायत के प्रति उत्साह और विश्वास देखने को मिला। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित आवेदन पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों और पंचायत सचिव को सौंपे। अधिकांश आवेदन गांवों में नालियों के निर्माण, गंदे पानी की निकासी, संपर्क मार्गों के सुधार तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई पंचायत उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेगी। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसके तहत शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि 3,100 - 5,100 रुपये तक देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार खट्टा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में नशे, विशेषकर चिट्टे के ...

बल्ह की ग्राम पंचायत खांदला में 10 वर्षों से पानी की समस्या , विभाग को सौंपा ज्ञापन 

चित्र
 बल्ह की ग्राम पंचायत खांदला में 10 वर्षों से पानी की समस्या , विभाग को सौंपा ज्ञापन  बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खांदला के लोग में लगभग 10 वर्षों से पानी की समस्या से झूझ रहे।पंचायत का 100 लोगो का प्रतिनिधिमंडल जलशक्ति विभाग अधिशांसी अभियंता बग्गी मंडल से मिला और उन्हें पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।पंचायत के दो वार्डो में यह समस्या गंभीर बनी हुई है जिससे लोगो को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है । जिला परिषद सदस्य एवं स्थानीय निवासी डिंपल सैनी ने बताया कि यह समस्या लोगो के लिए बहुत बड़ी परेशानी है क्योंकि लोगो को खेतीबाड़ी करने में भी दिक्कते आ रही है ।डिंपल सैनी ने कहा कि यहाँ सप्लाई की पाइपे कहीं समय से टूटी हुई है लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा है । उन्होंने कहा कि अगर विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो आंदोलन के रास्ते भी अपनाने में गुरेज नही करेंगे ।  ब डिंपल सैनी, जिला परिषद सदस्य एवं स्थानीय निवासी

नौरा पंचायत से शुरू हुआ 'संजीवनी शगुन योजना' महाअभियान, महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल

चित्र
 नौरा पंचायत से शुरू हुआ 'संजीवनी शगुन योजना' महाअभियान, महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल पालमपुर,  कांगड़ा जिला के भेड़ू महादेव विकास खंड की नौरा पंचायत स्थित पिंडेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को  महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वास्थ्य को समर्पित 'संजीवनी शगुन योजना' महाअभियान का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार आयोजित इस महाअभियान का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके घर-द्वार तक पहुंचाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए सरल और सुलभ ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लीड बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं उद्योग विभाग के ईओ अभिषेक ने महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। महाअभियान के दौरान पुलिस विभाग की ओर से विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर भवारना थाना के प्रभा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: