अग्निवीर वायु भर्ती हेतू आवेदन 17 से 31 मार्च तक आमंत्रित

 अग्निवीर वायु भर्ती हेतू आवेदन 17 से 31 मार्च तक आमंत्रित


ऊना, 13 मार्च - एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर आशीष दुबे, कमांडिंग आफिसर, 1 एएससी, वायु सेना अंबाला कैंट ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 31 मार्च तक भारतीय वायु सेना की बेवसाईटhttps://agnipathvayu.cdac.in/ पर जाकर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के परीक्षा 20 मई के बाद आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की बेवसाईट पर सम्पर्क कर सकते हैं।

-0-

मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 13 मार्च - मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में वायर कट मशीन आॅप्रेटर का एक पद, हेल्पर के तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर के दो पद, सीएनसी मशीन आॅपे्रटर का एक पद व टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर के तीन पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा।

अनीता गौतम ने बताया कि वायर कट मशीन आॅप्रेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर व सीएनसी मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

-0-


मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 13 मार्च - मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के 3 पद व अकाउंटेंट का एक पद भरा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होाग। उन्होंने बताया कि ग्राइंडर मैन के पदों हेतू आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव, हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। क्वालिटी कंट्रोलर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा के साथ-साथ दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा सीमा 23 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रोडक्शन सुपरवाइजर पद के लिए फिटर या मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा आयु सीमा 23 से 50 वर्ष रखी गई है। वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकाउंटेंट पद के लिए बीकाॅम/एमबीए फाइनांस के साथ समक्ष टेªड में पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिकारी जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर