संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेले हमारी संस्कृति की पहचान - विक्रमादित्य सिंह

चित्र
  मेले हमारी संस्कृति की पहचान - विक्रमादित्य सिंह शिमला : गायत्री गर्ग / बालूगंज वेलफेयर सोसाइटी शिमला की ओर से रविवार को दंगल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुखातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। दंगल की शुरुआत बालूंगज में वर्ष 1969 से लगातार हो रही है। यहां पर देश के नामी पहलवान आए थे।  आज प्रदेश में नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जहां प्रतिभागी युवाओं को मंच मिलता है वहीं पहलवानों को प्रोत्साहन मिलता है। प्रेशराइज्ड पेयजल की आपूर्ति से होगा पानी की समस्या का समाधान उन्होंने कहा कि शिमला में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय 1200 करोड़ रुपए की परियोजना बनाई गई थी। इसी के तहत पीटर हाफ में स्टोरेज टैंक बन कर तैयार हो चुका है। कुछ ही समय में यहां से प्रेशराइज्ड पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना से शुद्ध पानी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मैदान में सीढ़ियों के निर्माण के लिए 5 लाख देने और हाइ मास्...

रावी नदी में महिला ने लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

चित्र
रावी नदी में महिला ने लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी  ( चंबा जितेन्द्र खन्ना )  मंजरी गार्डन से शनिवार को एक महिला के रावी नदी में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस बल, अग्निशमन विभाग की टीम लापता महिला की तलाश में मौके पर रवाना हो गई। रावी के तेज वेग में महिला का पता नहीं चला। टीमों ने रावी नदी का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन देर शाम तक महिला का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस को एक महिला के रावी नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली है। अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं चल पाया है।

राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया

चित्र
  राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समाज के सभी वर्गों से वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने और पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने में अपना सहयोग देने की अपील की है। वह आज सोलन के निकट शमलेच में सभ्या रि-फोरेस्टर्स सोसाइटी द्वारा आयोजित नौवें वार्षिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि वन हमारे ग्रह के फेफड़े हैं जो हमंे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और विविध पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अभियान शुरू करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार एक पेड़ दस पुत्रों के समान होता है। श्री शुक्ल ने कहा कि समाज को वृक्षारोपण के लक्ष्य निर्धारित करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने की जरूरत है जिसके लिए जागरूकता पैद...

कुल्लू: खड़ी गाड़ियों में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

चित्र
कुल्लू: खड़ी गाड़ियों में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, पुलिस जांच में जुटी  कुल्लू के चमालड़ी नाले के पास बीती रात तकरीबन 2:30 बजे के आसपास आगजनी की घटना में छह गाड़ियां जलकर हुई राख,सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, इसी के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच आरंभ की  मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी कर्म सिंह ने बताया कि पिछले कल मेरी कुल्लू सेशन कोर्ट से बतौर सिविल नाजिर अकाउंट रिटायरमेंट हुई है और रात को करीब 12 बजे के आसपास पार्टी खत्म होने के बाद गांधीनगर में गाड़ियां खड़ी की और उसके बाद घर चले गए लेकिन उन्हें सुबह के समय फोन आया कि वह अपनी गाड़ी यहां से हटा ले। क्योंकि यहां पर गाड़ियों में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर गाड़ियों में आग लगी हुई है। ऐसे में उन्होंने तुरंत कुल्लू पुलिस को भी सूचित किया है।उन्होंने बताया कि गाड़ियों में आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों ...

रांची पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा

चित्र
रांची पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा  पुलिस को जानकारी मिली थी कि रॉयल रेजिडेंसी होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट का कारोबार चलाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि ये होटल 51 कमरो का है और इसके जो मालिक हैं वो सेक्स रैकेट का संचालन करते हैं. इनके होटल में देश के पूर्वोत्तर राज्यों से कई युवतियां आती थी, जिनसे देह व्यापार कराया जाता है. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आये लोगों से पूछताछ कर रही है. एक बड़े गिरोह के पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है। रांची पुलिस ने राजधानी के व्यस्ततम इलाके स्टेशन रोड में सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा को यह सूचना मिली थी कि होटल रॉयल रेसीडेंसी, होटल सिटी पैलेस, होटल सबरंग और आसपास के होटलों में रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी डीएसपी केबी रमण के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चुटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की. पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में यह कार्रवाई की। पुलिस ने होटल से नौ युवतियों को हिरासत में ल...

केदारनाथ में हुए इस हिमस्खलन को देख लोगों की सांसें रूकी

चित्र
केदारनाथ में हुए इस हिमस्खलन को देख लोगों की सांसें रूकी केदारनाथ में हुए इस हिमस्खलन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के पीछे वाले पहाड़ पर अचानक हिमस्खलन होता है। वहीं हिमस्खलन में टूटी हुई बर्फ तेज रफ्तार से नीचे की तरफ आ रही है। इस नजारे को देखकर कई लोगों के होश उड़ गए। मंदिर के ठीक सामने वाले पहाड़ पर अचानक से हिमस्खलन हो गया। इसे देखने के बाद मंदिर के आसपास खड़े लोगों में भी हाहाकार मच गया। हालांकि मंदिर के पीछे बने गांधी सरोवर के कारण हिमस्खलन वहीं रुक गया और आगे नहीं बढ़ सका। इससे मंदिर परिसर में मौजूद हजारों लोगों की जान बच गई। वहीं केदारनाथ मंदिर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है और मंदिर भी पूरी तरह से सुरक्षित है। बता दें कि 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी। अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट खुले थे। वहीं 12 मई को बद्रीनाथ और 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खोले गए थे।

लद्दाख टैक हादसे में तीन बच्चों के सर से बाप का साया उठा,3 बहनों ने अपना भाई खोया

चित्र
लद्दाख टैक हादसे में तीन बच्चों के सर से बाप का साया उठा,3 बहनों ने अपना भाई खोया  29 जून की सुबह करीब 3 बजे लद्दाख में सेना का T-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान अचानक श्योक नदी का जलस्तर बढ़ गया और टैंक सैलाब में डूब गया। हादसा लद्दाख के न्योमा-चुशूल से 148 किलोमीटर दूर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास दौलत बेग ओल्डी इलाके में हुआ। हादसे में 5 जवान रिसालदार MRK रेड्डी, दफादार भूपेंद्र नेगी, लांस दफादार अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान और नागराज पी बलिदान हुए। टैंक नदी पार करके तांगस्टे की बढ़ रहा था कि अचानक जलस्तर बढ़ने से सैलाब की चपेट में आ गया और उस पर सवार पांचों जवान बह गए।  जिनमें उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के विकासखंड पाबौ शहर के बिशल्ड गांव निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी हादसे में बलिदान हुए हैं। जैसे ही भूपेंद्र के बलिदान होने की खबर घर पहुंची, कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। बुजुर्ग पिता के तो बुढ़ापे की लाठी ही टूट गई। पिता की जीवनसंगिनी पहले ही साथ छोड़ गई थी। अब बेटे के अचानक दुनिया से चले जाने से वे टूट गए हैं। भूपेंद्र 3...

यूपी पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ा ले गई मुस्लिम भीड़, महिलाएं भी शामिल, पुलिस की फाड़ी वर्दी, दांतों से काटा

चित्र
यूपी पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ा ले गई मुस्लिम भीड़, महिलाएं भी शामिल, पुलिस की फाड़ी वर्दी, दांतों से काटा   पुलिस ने इस हमले में कुल 19 नामजद आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन आरोपितों के पुरुषों के नाम शराफत, रियासत, लियाकत, सखावत, फिरासत, जीशान, शाहील, रिहान, शादाब, उवैश, सलमान, असलम, नौशाद और नासिर हैं। इसी केस में समरीन, मुस्कान, गुलिस्ता और नाज़िया नाम की महिलाओं को भी नामजद किया गया है। इन नामजदों के अलावा 10-12 महिलाओं और पुरुषों को अज्ञात के तौर पर दर्ज किया गया है।अब तक 5 हमलावरों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।   घटना उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले की गुरुवार (27 जून, 2024) की है। यह घटना अलीगढ़ के थाना क्षेत्र हयातनगर की है। 28 जून (शुक्रवार) को यहाँ सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि गुरुवार को अपनी पुलिस टीम के सात थाना औरंगाबाद बुलंदशहर से सम्भल दबिश देने आए थे। सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर धतरा में गैंगस्टर रिहान की लोकेशन मिली थी। रिहान अपने घर पर ही मिल गया जिसे पकड़ कर पुलिस बल अपने वाहन ...

अमेरिकी नागरिकों व हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ चुका फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने किया पर्दाफाश

चित्र
अमेरिकी नागरिकों व हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ चुका फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने किया पर्दाफाश नोएडा के सेक्टर-90 स्थित भूटानी अल्फाथम में दबिश देकर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर से 73 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 33 महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह अमेरिकी नागरिकों से ठगी करता था और अब तक हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ चुका है।एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। गिरफ्तार लोगों में से 61 युवक-युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया, जबकि 12 मुख्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनकी पहचान विशाल शर्मा निवासी शामली, अजय कुमार निवासी महोबा, गोविंद निवासी विजयनगर गाजियाबाद, हुविका, जेम्स, क्ले उर्फ यामपीचा, माइक उर्फ नेकटोन, विकाटो, केबिन उर्फ हिका सभी निवासी नागालैंड, जित्तू हजोंग मेघालय और अनुज तिवारी निवासी कुंडा प्रतापगढ़ के रूप में हुई। मुख्य आरोपी सौरभ और बंटी समेत चार फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले अधिकांश य...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम ।

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम ।  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 30 जून को शाम 6:00 बजे सिहुंता पहुंचेंगे। जिसके पश्चात 2 व 3 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी के बैठक कक्ष में विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 4 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे सिहुंता से शिमला के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है।

कृषि व पशुपालन से आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे लोअर बढे़ड़ा के रघुवीर सिंह

चित्र
  कृषि व पशुपालन से आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे लोअर बढे़ड़ा के रघुवीर सिंह  खेतीबाड़ी व पशुपालन को बनाया आर्थिकी का अहम जरिया, प्रतिवर्ष कमा रहे हैं 6 से 8 लाख रूपये   ऊना जिला के लोअर बढे़ड़ा निवासी 50 वर्षीय रघुवीर सिंह के लिए कृषि व पशुपालन आर्थिकी का अहम जरिया बना है। अर्धसैन्य बल सीआरपीएफ में लगभग 22 वर्षों तक देश सेवा करने के उपरान्त रघुवीर सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन को संभाला तथा कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी आर्थिकी का आधार बनाया है। वर्ष 2016 में सीआरपीएफ से सेवानिवृति लेने के उपरान्त पिछले लगभग 6 से 7 वर्षों के दौरान वे समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि व पशुपालन विकास योजनाओं के साथ जुड़ते हुए आज वे एक प्रगतिशील किसान की दिशा में आगे बढ़े हैं।  जब इस संबंध में रघुवीर सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले वे कृषि विभाग की जाइका परियोजना से जुड़े तथा कृषि की नई तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही मिश्रित खेती की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में मिश्रित खेती कर रहे हैं, जिसमें मक्की, गेहूं, आलू, ग...

जिला प्रशासन, वन विभाग और फिल्म जगत से आए कलाकारों ने किया पौधारोपण

चित्र
  जिला प्रशासन, वन विभाग और फिल्म जगत से आए कलाकारों ने किया पौधारोपण हिमाचल इन्टरनैशनल फिल्म फैस्टीवल 2024 के दौरान कार्यक्रम आयोजित एडीसी ने देवदार तो मुख्य वन संरक्षक ने जामुन का लगाया पेड़ मंडी हिमाचल इन्टरनैशनल फिल्म फैस्टीवल 2024 के दौरान जिला प्रशासन, वन विभाग और फिल्म जगत से आए कलाकारों ने रविवार को मण्डी के सांस्कृतिक सदन परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त मण्डी रोहित राठौर ने देवदार जबकि मुख्य वन संरक्षक मण्डी अजीत ठाकुर ने जामुन का पेड़ लगाया। इस दौरान फिल्म जगत से आए बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा व राजेश जैश व अन्य कलाकारों ने भी बान, अनार, भेड़ा, पाजा और जामुन के पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम में लगाए गए पौधों का नामकरण हिमाचल इन्टरनैशनल फिल्म फैस्टिवल में दिखाई गई फिल्मों दरमियान, दि रैबिट हाऊस, वनरक्षक, ब्रीणा, कथाकार, दादा लखमी, प्रवास आदि के नाम पर किया गया। इस दौरान रोहित राठौर ने वनों के महत्व, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका एवं सहयोग की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया तथा पर्यावरण से जुड़ी स...

व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक

चित्र
  व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी राकेश झा ने रविवार को डीआरडीए सभागार में मण्डी के उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में मण्डी से प्रत्याशियों और उनके निवार्चन व व्यय एजेंटों के अलावा अतिरक्त उपायुक्त रोहित राठौर, तहसीलदार (निर्वाचन) राजेश शर्मा और मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक व लेखा अधिकारियों ने भाग लिया।      इस बैठक में सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को जोड़ कर अन्तिम व्यय लेखा तैयार किया गया तथा सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों व उनके एजेंटों को बताया कि तदानुसार अपने व्यय लेखा को संशोधित करके 03 जूलाई, 2024 या उससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) मण्डी एवं रिटर्निंग अधिकारी 2-मण्डी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र को समस्त औपचारिकताओं सहित जमा करवा दें।   बैठक में सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ...

मेरी माँ एनजीओ द्वारा नेहरू गेट के पास एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया

चित्र
  मेरी माँ एनजीओ द्वारा नेहरू गेट के पास एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया बटाला, ( अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) - बटाला शहर की सुप्रसिद्ध सेवा संस्था मेरी माँ एनजीओ द्वारा नेहरू गेट के पास एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेरी मां एक एनजीओ हैं. अध्यक्ष विकास मेहता के प्रयास से अपोलो अस्पताल अमृतसर के सहयोग से आयोजित इस चिकित्सा शिविर में करीब 200 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी गयी. इस अवसर पर बोपाराय लैब ने 65 लोगों का निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण किया। इस दौरान रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया गया।    इस अवसर पर मेरी मां एन.जी.ओ. अध्यक्ष विकास मेहता ने कहा कि उनके एन.जी.ओ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि एन.जी.ओ प्रतिदिन शाम को नेहरू द्वार के पास बैठकर जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि एन.जी.ओ के पास कोई बैंक खाता नहीं है और सेवारत व्यक्ति सीधे जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते है...

इंसानों द्वारा पेड़ों की तेजी से कटाई और पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,

चित्र
  इंसानों द्वारा पेड़ों की तेजी से कटाई और पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है   बढ़ती गर्मी से पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए जिला गुरदासपुर में पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे - समाज सेवक राकेस तुली;   बटाला  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) समाजसेवी राकेश कुमार तुली ने अपने कार्यालय धर्म सिंह मार्केट बटाला में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंसानों द्वारा पेड़ों की तेजी से कटाई और पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण इस बार गर्मी ने प्रकोप फैलाया है वह हम सबके लिए चिंता का विषय है.। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को रोकने और पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक पेड़ लगाएंगे और उनके बड़े होने तक उसकी देखभाल करेंगे। समाज सेवक राकेश तुली ने कहा कि हमारी टीम ने गर्मी को देखते हुए जिला गुरदासपुर में 5 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दुबई जैसे सबसे गर्म देश में इस बार तापमान 33.34 डिग्री है लेकिन पंजाब ...

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्तीर्ण की कक्षा ग्यारहवीं की नवोदय परीक्षा

चित्र
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्तीर्ण की कक्षा ग्यारहवीं की नवोदय परीक्षा नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में कक्षा ग्यारहवीं की वैष्णवी और कनिका शर्मा ने कक्षा ग्यारहवीं की नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण की । सफलता के इस उपलक्ष्य पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, निर्देशिका किरण लता वैद्य, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, उप प्रधानाचार्या श्वेता वैद्य ने इन बच्चियों और उनके माता-पिता को मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी और इनको भविष्य में भी खूब मेहनत करने के लिए प्रेरित किया । दोनों बच्चों ने स्कूल में आकर स्कूल प्रिंसिपल अनुराग शर्मा से मुलाकात कर अपना अनुभव साझा करते हुए स्कूल मैनेजमेंट, स्कूल प्रिंसिपल, अध्यापकों एवम् अपने माता-पिता को इस सफलता का श्रेय दिया। स्कूल प्रिंसिपल अनुराग शर्मा ने भी बच्चों को एवम् उनके माता-पिता को बच्चों की इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं ।

डॉक्टरों ने कर दिया युवक के पांव की जगह प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन,माता-पिता ने लगाए डॉक्टरों पर संगीन आरोप

चित्र
डॉक्टरों ने कर दिया युवक के पांव की जगह प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन,माता-पिता ने  लगाए  डॉक्टरों पर संगीन आरोप  समाचार एजेंसी पीटीआई ने लड़के के माता-पिता के हवाले से बताया, "पिछले महीने जब नौ वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तब उसके पैर में चोट लग गई थी। उसे 15 जून को महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका इलाज चल रहा था।   डॉक्टरों ने हाल ही में घायल पैर की जगह उसके प्राइवेट पार्ट की खतना सर्जरी की।" उसके बाद डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास होने पर उसके घायल पैर की सर्जरी की। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया इस बीच, अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र पवार ने पीटीआई को बताया कि लड़के को पैर में चोट के अलावा फिमोसिस (अंगों की चमड़ी का कड़ा होना) की समस्या थी। उन्होंने कहा, "हमें दो ऑपरेशन करने पड़े।" चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि "डॉक्टरों ने जो किया वह सही था और इसमें कुछ भी गलत नहीं था।  लेकिन माता-पिता ने डॉक्टरों द्...

व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक

चित्र
  04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक’     धर्मशाला : लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी प्रतिभा चैधरी ने रविवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली तथा चार जुलाई से पहले निर्वाचन व्यय लेखा जमा करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशियों और उनके निवार्चन व व्यय एजेंटों के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल और कांगड़ा  संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक व लेखा अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को जोड़ कर अन्तिम व्यय लेखा तैयार किया गया तथा सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों व उनके एजेंटों को बताया कि तदानुसार अपने व्यय लेखा को संशोधित करके 04 जूलाई, 2024 या उससे पूर्व जिला ...

उत्तराखंड में मानसून की पहली ही बारिश से वाहन गंगा नदी में तैरते नजर आए

चित्र
उत्तराखंड में मानसून की पहली ही बारिश से वाहन गंगा नदी में तैरते नजर आए  प्रदेश में हो रही बारिश से अब नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी के साथ ही प्रदेश की सभी सहायक नदियों का जलस्तर उफान पर आ गया है. इसने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। गंगा में तैरती कारों को देखकर यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया. जिसके बाद पूरे दिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे और यूजर्स ने जमकर शेयर किया. बारिश से स्थानीय लोगों को नुकसान भी पहुंचा है. लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। हरिद्वार में शनिवार को हुई मानसून की पहली बारिश में गाड़ियां तिनके की तरह पानी में बह गईं. हरिद्वार के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया. लोगों के घरों में पानी घुस गया, साथ ही बाहर खड़ी कारें गंगा में बह गईं. हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट के पास सूखी नदी में बारिश का पानी आने से कई कारें गंगा नदी में तिनके की तरह बह गईं। प्रशासन ने राहत और ...

माता वैष्णो की आरती संपन्न होते ही भैरव मंदिर परिसर से 300 फीट गहरी खाई में श्रद्धालु ने लगाई छलांग

चित्र
माता वैष्णो की आरती संपन्न होते ही भैरव मंदिर परिसर से 300 फीट गहरी खाई में श्रद्धालु ने लगाई छलांग  जैसे ही माता वैष्णो की आरती संपन्न हुई, श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दे दी गई। इसी बीच भैरव मंदिर परिसर में मनोज हरदास ने गहरी खाई में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस व श्राइन बोर्ड के अधिकारी व जवान हरकत में आ गए और रस्सियों के सहारे करीब 300 फीट गहरी खाई से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। वैष्णो देवी भवन के एसएचओ ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सीओडी कालोनी अदारताल का बताया जा रहा है श्रद्धालु का नाम मनोज हरदास (52) पुत्र यशवंत हरदास है जो अकले ही मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आए था। मां के दर्शन के बाद वह भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए भैरव घाटी रवाना हुआ और वहां जाकर उसने छलांग लगा दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की बातई जा रही है ।

देहरा में BJP कई कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

चित्र
देहरा में BJP कई कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल  शनिवार को सीएम सुखविंदर सिंह ने देहरा में युवा सम्मेलन के दौरान BJP के जिला उपाध्यक्ष मोहिंदर सिंह चौहान, एससी मोर्चा मंडलाध्यक्ष भागीराम कटारिया, प्रदेश सचिव प्रवीण पिंका, राकेश कुमार, ओबीसी आईटी सेल देहरा के रघुबीर सिंह, हरबंस लाल, रणजीत चावला, किशोरी लाल, प्रीतम, बुद्धि सिंह, मनोहर लाल, गिरधारी लाल, योगराज, प्यार चंद, रामचंद, अंगराज, जोगिंदर सिंह, संजय कुमार, संजय धीमान, मोहिंदर चंद, सुभाष, राकेश कुमार, पूर्ण चंद, यशपाल, तिलकराज, रमेश चंद, मान चंद, सुभाष चंद, सूरम सिंह, पवन चौहान, जीत कुमार, अश्विनी कुमार इत्यादि ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। सभी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों व प्रदेश सरकार के कार्यों में आस्था जताई है। मोहिंदर चौहान ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीजान से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के अड़ियल रवैये से भाजपा नेता व पदाधिकारी अपमानित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, उन्होंने हर वर्ग क...

जल्द नालियां बनाई जाएं, बरसात होने पर सड़क का पानी लोगों के घरों में न जाए : एसडीएम गुरसिमर सिंह

चित्र
जल्द नालियां बनाई जाएं, बरसात होने पर सड़क का पानी लोगों के घरों में न जाए : एसडीएम गुरसिमर सिंह   एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने शनिवार को उपमंडल नूरपुर के तहत कंडवाल से लेकर भेड़ खड्ड तक बन रहे फोरलेन सड़क मार्ग का विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों की समस्याओं को भी सुना यहां फोरलेन सड़क का पानी लोगों के घरों में जा सकता है। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन कर निर्माण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी जगहों पर जल्द पक्की या कच्ची नालियां बनाई जाए ताकि बरसात होने पर सड़क का पानी लोगों के घरों में न जाए। उन्होंने जसूर और पक्का टियाला में बने कलबर्ट को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए, जिससे बरसाती नाले का पानी आसानी से निकल सके और यातायात प्रभावित न हो। उन्होंने एनएचएआई और निर्माण कंपनी के अधिकारियों को बरसात में मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए। इससे कि बरसात के दिनों में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर मलवा, ल्हासे, पत्थर आदि गिरने पर यातायात अवरुद्ध न हो उन्होंने निर्माण कंपनी को बरसात को ध्यान में रखते हुए पानी की निकासी को ठीक करने क...

ऑटो में घर आ रही 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप,छीने 24 हजार रुपए

चित्र
ऑटो में घर आ रही 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप,छीने 24 हजार रुपए  युवती दिल्ली स्थित एक कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। ऑटो में घर आ रही थी और ऑटो ने बदला रास्ता, गैंगरेप कर छिने 24 हजार रुपए, मामला हुआ दर्ज  प्राप्त जानकारी के अनुसार अदलहाट के एक गांव की 22 वर्षीय युवती दिल्ली स्थित एक कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। तहरीर के मुताबिक वह 25 जून को दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर वाराणसी पहुंची। टेंगरा मोड़ से घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी कि तभी एक ऑटो चालक उसके पास पहुंचा। ऑटो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। छात्रा ने अदलहाट जाने की बात कही तो वह तैयार हो गया। कुछ चलने के बाद चालक ने रास्ता बदल दिया। जमालपुर के जयपट्टी गांव के पास एक सुनसान स्थान पर ऑटो को रोककर तीनों ने ऑटो में ही गैंगरेप किया। छात्रा के 24 हजार रुपए भी छीनकर भाग निकले। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी रविभूषण मौर्य ने बताया कि परिजनों के साथ थाने पहुंचकर छात्री ने उसी रात तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर ...

एसटीएफ ने नीट पेपर लीक मामले में विधायक बेदीराम को किया गिरफ्तार

चित्र
एसटीएफ ने नीट पेपर लीक मामले में विधायक बेदीराम को किया गिरफ्तार  विधायक बेदीराम के खिलाफ पहले भी कई कार्रवाई हो चुकी है। 2014 में जब एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तो बेदीराम की लखनऊ और जोनपुर में करीब 8 प्रॉपर्टी कुर्क की गई थी। पेपर लीक के करीब 8 मामलों में पुलिस ने चार्जशीट भी दायर कर दी है और कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप भी तय हो चुके हैं। आपको बतादें कि सुभासपा विधायक बेदीराम के खिलाफ लखनऊ में कई प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे में टीटीई रहते हुए नीट भर्ती परीक्षा में पर्चा लीक होने के मामले में बेदीराम का नाम सामने आने के बाद ये कार्रवाई हुई है। इससे पहले 2014 में तत्कालीन आईजी सुजीत पांडेय ने भी बेदीराम को नकल माफिया बताया था। उन्होंने लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में रेलवे ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम ने जब फरवरी 2022 में चुनाव लड़ने के लिए शपथ पत्र दाखिल किया था। उसमें भी खुलासा किया था कि उनके खिलाफ पुलिस भर्ती...

मसाज पार्लर में मारा पुलिस ने छापा,फिगर के हिसाब रेट तय ,20 युवक-युवतियों को लिया हिरासत में

चित्र
मसाज पार्लर में मारा पुलिस ने छापा,फिगर के हिसाब रेट तय ,20 युवक-युवतियों को लिया हिरासत में  एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान, भगत की कोठी थाने की पुलिस टीमों ने स्पा संचालन की आड़ में चल रहे देहव्यापार का किया भांडाफोड  जोधपुर स्थित कोठी थाना क्षेत्र का ये मामला है। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर नेचुरल सोल मसाज पार्लर पर एक नकली ग्राहक भेजा गया. वहां जाने पर सामने आया कि स्पा सेंटर के नाम पर वहां गंदी गतिविधियों चल रही थी. इस पर पुलिस की टीमों ने वहां रेड की। बताया गया कि फिगर के हिसाब रेट तय किए जाते थे। मौके पर मिले 20 युवक-युवतियों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत अरेस्ट किया गया। पूरा अभियान पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गोपनीय तरीके से चलाया गया, जिन्होंने बाद में स्पा को बंद करने का आदेश दिया, जिससे शहर में इसकी संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रूप से रोक लग गई।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: