25 जुलाई को भाजयुमो 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा

 25 जुलाई को भाजयुमो 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा ।




( शिमला : गायत्री गर्ग )

भारतीय जनता युवा मोर्चा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में मशाल यात्रा निकलेगा । युवा मोर्चा के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं अधिवक्ता तथा कारगिल विजय दिवस के प्रदेश संयोजक अजय चौहान ने बताया कि इस दिवस को भाजपा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं और यह दिवस पूरे देश के लिए बहुत गर्व का दिन है । चौहान ने बताया कि लगभग 3 महीने तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में विजय हासिल की थी । उन्होंने कहा कि इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगाँठ है और भारतीय जनता युवा मोर्चा इसको राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश और मंडल स्तर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है । 

अजय चौहान ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश भी प्रत्येक विधानसभा में मशाल रैलियों का आयोजन करेगा क्योंकि यह कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगाँठ है तो 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक 25 घंटे तक विजय दीप किसी प्रमुख स्थान या स्मारक पर प्रज्वल्लित रहेगा ।  

चौहान ने बताया कि युवा मोर्चा इसके साथ साथ कॉलेजों और विश्विद्यालयों के युवाओं और छात्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा ताकि कारगिल विजय के नायकों के प्रति वह अपना स्म्मान व्यक्त कर सकें । इसके साथ ही युद्ध के वीरों को सम्मानित करना तथा कारगिल विजय दिवस की प्रदर्शनी के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे । अजय चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्य गाथा को सामने लाता है तथा देश की युवा पीढ़ी और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड