हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 


प्रदेशभर से विभिन्न महाविद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने लिया भा





( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता वाचन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं गेयटी थियेटर में आयोजित करवाई गई। विभाग के सहायक निदेशक सुरेश राणा ने सभागार में उपस्थित प्रदेश भर से आए महाविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों व निर्णायक मण्डल का स्वागत किया। 
डाॅ. बलदेव ठाकुर, श्री गुप्तेश्वरनाथ उपाध्याय, डाॅ. अशोक गौतम, डाॅ. वीरेन्द्र, डाॅ. बबीता, डाॅ. सत्यनारायण स्नेही व श्री सुदर्शन वशिष्ठ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। 
भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘‘जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिन्दी की दशा और दिशा’’ व ‘‘विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति में हिन्दी की भूमिका’’ तथा  निबन्ध लेखन का विषय ‘‘ वैश्वीकरण के युग में हिन्दी भाषा की स्थिति एवं गति’’ व ‘‘राष्ट्रीय एकीकरण और हिन्दी भाषा’’ रखा गया था। चारों प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से आए विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित (भा.प्र.से) ने बताया कि राजभाषा पखवाड़े का समापन तथा राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 14 सितम्बर, 2024 को गेयटी प्रेक्षागृह में आयोजित करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री, हिमाचल प्रदेश बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा, उप निदेशक कुसुम संघाईक, सहायक निदेशक सुरेश राणा, अधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, संतोष कुमार व दीपा शर्मा तथा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन