संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रजाई में देर तक पैर ठंडे रहते हैं तो एक बार शुगर कोलेस्ट्रॉल जरूर टेस्ट करें डॉ अर्चिता महाजन

चित्र
  रजाई में देर तक पैर ठंडे रहते हैं तो एक बार शुगर कोलेस्ट्रॉल जरूर टेस्ट करें डॉ अर्चिता महाजन सिगरेट तंबाकू खाने वाले, तनाव में रहने वाले, सिटिंग जाब वाले और आलसी के पैर ठंडे ही रहेंगे डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्मा भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि एक पुरानी कहावत है जिसके मुताबिक अगर पैर गर्म, पेट नरम और सिर ठंडा रहता है तो आपको कभी भी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती।जिन लोगों के पैर सर्दी में बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं उन्हें सबसे पहले अपनी शुगर और कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करा लेना चाहिए। बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल और शुगर के कारण ब्लड वेन्स जाम हो जाती है ।आपके पैर आपके दिल से सबसे अधिक दूर होते हैं, इसलिए आपके शरीर के अंगों में रक्त के संचार में अधिक समय लग सकता है।जब आप तनावग्रस्त होते हैं, तो आपका शरीर रक्त को आपके हाथों और पैरों से दूर, आपके केंद्र की ओर धकेलता है।हाथ-पैर ठंडे होने के कारण · ठंडा तापमान · गरीब संचलन · एनीमिया होना · मधुमेह · हाइपोथायरायडिज्म · रे...

डीएवी 51 कुंडीय हवन

चित्र
  डीएवी 51 कुंडीय हवन डीएवी पट्टा जाटियाँ के प्रांगण में 30/11/2024 को आर्य युवा समाज के तत्वविधान में 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /  इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करना और आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। 51 कुंडी यज्ञ का शुभारंभ मुख्य यजमान पंचायत पट्टा जाटियाँ के प्रधान श्रीमती रेखा देवी और पूर्व प्रधान श्री संजय कुमार द्वारा पवित्र अग्नि प्रज्वलित करने के साथ हुआ, जिनके साथ प्रधानाचार्य श्री नरेश कटोच, स्टाफ सदस्य, छात्र और अभिभावक भी थे। आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के जाप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया, जिससे एक शांत और आध्यात्मिक वातावरण बना। सामूहिक भागीदारी और एकता के प्रतीक, 51 हवन कुंड व्यवस्थित रूप से व्यवस्थित किए गए थे। प्रधानाचार्य ने छात्रों में नैतिक और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में वैदिक अनुष्ठानों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। उन्होंने आर्य समाज की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और युवा पीढ़ी को समग्र शिक्षा प्रदान करने...

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ते सौंद और विधायक शेरी कलसी पुरस्कार विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे

चित्र
  कैबिनेट मंत्री धालीवाल ते सौंद और विधायक शेरी कलसी पुरस्कार विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे  बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर /  ओलंपियन सुरजीत स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गांव कोटला शाहिया स्थित सुरजीत-कमलजीत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 31वें कमलजीत गेम्स-2024 के समापन दिवस पर एक दिसंबर को पेरिस ओलंपिक में पंजाब का नाम रोशन करने वाले छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।  सुरजीत स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एसआर) के अध्यक्ष पिरथीपाल सिंह बटाला ने कहा कि पेरिस ओलंपिक खेलों में राज्य का नाम चमकाने वाले छह खिलाड़ी हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, तेजिंदर पाल सिंह तूर, अर्जुन सिंह चीमा और मोहम्मद यासर को 1 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित खिलाड़ियों को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र, खेल और खेल, विरासत और साहित्यिक पुस्तकों का एक सेट प्रदान किया जाएगा।  इस बार भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सुरजीत मेमोरियल अवॉर्ड, हॉकी ओलंपियन शमशेर सिंह को शहीद मेजर विजिंदर सिंह शाही पंजाब का गौरव अवॉर्ड, ह...

सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बटाला में रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया

चित्र
  सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बटाला में रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया बटाला : अविनाश शर्मा , संजीव नैयर / युवा सेवा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के तहत सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बटाला में प्रिंसिपल दविंदर सिंह भट्टी के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व आयु दिवस मनाया गया, देविंदर सिंह भट्टी ने छात्रों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस पर पूरे विश्व के लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।  उन्होंने बताया कि एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम और एचआईवी वायरस है। यह इंसान की बीमारियों से लड़ने की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति में लंबे समय तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होते ही मरीज को इन लक्षणों का पता चल जाता है। इस अवसर पर सिविल विभाग के प्रभारी श्री शिवराजनपुरी , प्लेसमेंट अधिकारी जसबीर सिंह , रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी तेज प्रताप सिंह काहलों और सहायक नोडल अधिकारी सचिन अठवाल ने संबोधित करते हुए...

एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान ।

चित्र
  एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान । राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 'अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस' के अवसर पर रेड रिबन क्लब और एन. एस. एस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 29 नवंबर 2024 को एड्स जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गयी जिसमें विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्र और बाज़ार में जागरूकता फैलाई। 30 नवंबर 2024 को एड्स जागरूकता विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता हुई जिसके विजेता हैं - •प्रथम- रिया, बी. कॉम द्वितीय वर्ष  •द्वितीय- आयुष, बी. कॉम द्वितीय वर्ष  •तृतीय- मुस्कान, बी. ए. तृतीय वर्ष  एड्स जागरूकता सम्बंधित रील्स बनाने की प्रतियोगिता में विजेता हैं- •प्रथम- अंशिका, बी. कॉम द्वितीय वर्ष  •द्वितीय- स्नेहलता समूह •तृतीय- महक, बी. कॉम द्वितीय वर्ष  इसके बाद महाविद्यालय की नाट्यमंडली ने एड्स जागरूकता से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और सभी को डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गयी। जिसके बाद डॉ. शमशेर सिंह ने एड्स के बचाव के उपायों से छात्रों को अवगत कराया और ...

34 साल बाद मिला पेयजल का कनेक्शन,विधायक सहित जताया जलशक्ति विभाग का आभार।

चित्र
34 साल बाद मिला पेयजल का कनेक्शन,विधायक सहित जताया जलशक्ति विभाग का आभार। शाहपुर : जनक पटियाल / शाहपुर विधानसभा के तहत पड़ती पंचायत मनेई के गांव गुजरेडा में एक परिवार को 34 साल की जद्दोजहद के बाद आखिर आज पेयजल का कनेक्शन मिल ही गया। बीना देवी ने बताया कि कई सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी ने हमें पेयजल की सुविधा नहीं थी। पिछली सरकार की मंत्री के पास कई बार गई कोई सुनवाई नहीं की। लेकिन जब वर्तमान विधायक केवल सिंह पठानिया से मिली तो उन्होंने आश्वासन दिया। और जलशक्ति विभाग ने तुंरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुए आज मुझे पेयजल का कनेक्शन मिल गया। उंन्होने विधायक केवल सिंह पठानिया व जलशक्ति विभाग की सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियन्ता का आभार जताया है। गौरतलब हो कि बीना देवी अपने परिवार के साथ 34 साल से गुजरेडा में रह रहे हैं। पानी के लिए बारिश के पानी या प्राकृतिक जल स्त्रोत पर निर्भर रहना पड़ता था। अब पेयजल का कनेक्शन पाकर परिवार काफी खुश है।

भदरोआ के एक रिहायशी मकान से पुलिस ने पकड़ा 51 ग्राम चिट्टा

चित्र
  भदरोआ के एक रिहायशी मकान से पुलिस ने पकड़ा 51 ग्राम चिट्टा, मकान मालकिन को लिया हिरासत में  फतेहपुर  : बलजीत ठाकुर  / आपको बता दें उपमण्डल इंदौरा के तहत पड़ते भदरोआ में पुलिस ने एक रिहायशी मकान से 51 चिट्टा बरामद करते हुए मकान मालकिन को हिरासत में लिया है । इस बारे शनिवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी देते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भदरोआ के एक घर में दस्तक देते हुए 51 ग्राम चिट्टा बरामद कर घर के मालकिन अलका पत्नी राज कुमार को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । बताया आरोपित महिला के खिलाफ पहले भी हिमाचल व पंजाब के भिन्न -भिन्न पुलिस स्टेशनों ने पांच मामले दर्ज हैं।

संस्कृति संरक्षण में उत्सवों एवं महोत्सवों की सराहनीय भूमिका - जगत सिंह नेगी

चित्र
  संस्कृति संरक्षण में उत्सवों एवं महोत्सवों की सराहनीय भूमिका - जगत सिंह नेगी राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में विभिन्न उत्सवों एवं महोत्सवों की सराहनीय भूमिका रही है। जगत सिंह नेगी गत देर सांय अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में दो दिवसीय ‘रियासत विंटर कार्नीवाल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति पर्यटकों और प्रदेशवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृति का प्रचार-प्रसार तभी सुनिश्चित होता है जब उस संस्कृति को समझने वाले अन्य को इस विषय की सारगर्भित जानकारी प्रदान कर सकें। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश के कलाकार यह सुनिश्चित बनाएं कि लोगों तक हिमाचल की समृद्ध संस्कृति विशुद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने आशा जताई कि दो दिवसीय विंटर कार्नीवाल हिमाचली कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि मौलिक लोक संस्कृति प्राचीन युग की धरोहर है इसमें...

सुनिहरा भारत राजि पंजाब द्वारा आयोजित पांचवें नशा विरोधी सेमिनार में सैकड़ों विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

चित्र
  सुनिहरा भारत राजि पंजाब द्वारा आयोजित पांचवें नशा विरोधी सेमिनार में सैकड़ों विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अध्यक्ष जोगिंदर अंगुराला के कुशल नेतृत्व में सुनिहरा भारत छात्रों को जागरूक करके समाज के लिए एक स्तंभ के रूप में काम कर रहा है _______सुभाष ओहारी  बटाला(अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)  सुनिहरा भारत राजि पंजाब पंजाब अध्यक्ष जोगिंदर अंगुराला के दिशा-निर्देश और जिला अध्यक्ष रवि भूषण शर्मा के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ एक सेमिनार डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुसिहरा ग्राउंड में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों छात्रों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायन क्लब के अध्यक्ष पार्थ रिहान एवं प्रसिद्ध समाज सेवी सुभाष ओहरी ने शिरकत की। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि सुनिहरा भारत संस्था विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक कर समाज में एक स्तंभ के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ उनकी संगति पर भी नजर रखनी चाहिए ताकि हमारे बच्चे गलत संगत में न पड़ें। इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष जोगिंदर अंगुराला ने ...

एस डी एम पब्लिक स्कूल भरमाड़ मे आज बार्षिक परितोषिक वितरण समारोह मनाया गया

चित्र
  जवाली बिधानसभा क्षेत्र के तहत एस डी एम पब्लिक स्कूल भरमाड़ मे आज बार्षिक परितोषिक वितरण समारोह मनाया गया ! कार्यक्रम मै पंचायत प्रधान सुशील कुमार नै शिरकत की और विशेष अतिथि के तौर पर युवा कांग्रेस नेता व भरमाड़ बी डी सी सदसय कैलास भारती भी समारोह मै पहुंचे ! इस मौके सकूल के छोटे बचचो द्बारा सैनिक की वरदी मै , संदेशे आते हे हमे बुलातें है के घर घर कव आयोगे , के गाने को सुनकर पंडाल मै बैठे लो झूम उठे ! इस गाने को सुनते हुये सेवानिवृत मुखयाधयापक देस राज ने वचचो को 1100 रूपये दिये ! सकूल के मुखयाधयापक लखमीर सिंह नै सकूल की वार्षिक रिपोट को अभिभावको ओर मुखयतिथि के साथ सांझा किया ! इस मौके पर मुखयतिथि प्रधान सुशील कुमार नै अपने समबोधन मै कहा कि बचचो को पढा़ई को मन लगाकर पढ़ चाहिये !जिस तरह आज कल के बचचे दिन रात मोबाईल मै वयसत रहते है ! अगर इसी तरह पढा़ई कि जाये तो बचचे अपने क्षेत्र और परिजनो का नाम रोशन कर सकते है ! कयोंकि आज के युग मै पढा़ई की कीमत हीरे की तरह है ! पंचायत प्रधान सुशील कुमार द्बारा 5100 रुपये दिये गये ! इसी के साथ वी डी सी सदसय कैलास भारती ने कहा कि मै भी ...

पंचरुखी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता गौरव की बात : यादविंदर गोमा

चित्र
  पंचरुखी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता गौरव की बात : यादविंदर गोमा पंचरुखी 21वीं आल इंडिया डॉ. वाई एस परमार वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन आठ मैच खेले गये।     आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने दूसरे दिन विशेष रूप में उपस्थित रहे और मैच देखे तथा खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय वॉलीबॉल टीम के साथ-साथ भारत के उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के यहां आयोजित होने से लोगों के मनोरंजन होने के साथ यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा में भी निखार आयेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पॉल सहित शिवा शिवा एवं खेल विभाग के अधिकारी तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।   आज खेले गये मुकाबलों में उत्तराखंड और राजस्थान, भारतीय नौसेना और हिमाचल प्रदेश, भारतीय सेना और उत्तर रेलवे, इनकम टैक्स गुजरात और हरियाणा, उत्तराखंड और भारतीय नौसेना, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश, भारतीय सेना और इनकम टैक्स गुजरात तथा हरिया...

नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव सोची समझी राजनीतिक साजिश है : संजय गुलरिया

चित्र
नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव सोची समझी राजनीतिक साजिश है : संजय गुलरिया नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा  / नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का प्रस्तावित दर्जा देने का विरोध मुखर होने लग पड़ा है। ज्वाली विधानसभा हल्के के भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने चार पंचायतों पर आधारित नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने के प्रस्ताव को सोची समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है। संजय गुलेरिया ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में पत्रकारवार्ता कर कहा कि नगर पंचायत बनाने से पहले सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लिया और न ही उनकी राय जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए जिन चार पंचायतों नगरोटा सूरियां, कथोली, सुगनाड़ा व बासा को जोड़ा जा रहा है उनमें 90 प्रतिशत परिवार गरीबी रेखा के साथ दिहाड़ी लगा कर परिवार पाल रहे हैं और यह सभी पंचायतें ग्रामीण क्षेत्र में आती हैं और इनमें शहरी क्षेत्र जैसी कोई भी सुविधा नहीं है। इन पंचायतों में करीब 1600 मनरेगा जॉब कार्ड हैं...

डीसी ने विधानसभा परिसर तपोवन में लिया प्रबंधों का जायजा

चित्र
  डीसी ने विधानसभा परिसर तपोवन में लिया प्रबंधों का जायजा      धर्मशाला, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित शीतकालीन सत्र की तैयारियों को शनिवार को विधानसभा परिसर तपोवन में जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जल शक्ति तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को विधानसभा सत्र आरंभ होने से पहले बेहतर पेयजल सुविधा तथा विद्युत के रखरखाव के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी तरह की असुवधिा नहीं हो। इसके साथ ही जोरावर स्टेडियम से लेकर विधानसभा परिसर तक विभिन्न जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए सुविधाओं का जायजा लिया।      उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि विस सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जाएगी इसके के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को सत्र के दौरान आवाजाही में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो इस के लिए पुलिस की ओर से पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने विधानसभा सत्र के मद््देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधान सभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और...

चंबा खाई में गिरने से हुई युवती की मौत

चित्र
चंबा खाई में गिरने से  हुई युवती की  मौत  वर्षा देवी पुत्री श्री सुभाष कुमार निवासी गांव भदरा डाकघर बडग्रां तहसील भरमौर जिला चम्बा हि0 प्र0 व उम्र 16 वर्ष जो कि सिनियर सैकैन्डरी स्कूल मांधा में पढ़ती थी अपने गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से स्कूल आ रही थी तो जब समय करीब 9.30 बजे प्रातः यह बन्नी गांव से पीछे संजु नाला के पास पहुंची तो अचानक रास्ता में ठोकर लगने के कारण वह ढांक से नीचे करीब 200/300 मीटर नीचे गिर गई और उसकी मौका पर मौत हो गई

अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया।

चित्र
अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया।  फतेहपुर  : बलजीत ठाकुर / जिला पुलिस नूरपुर के अधीन थाना नूरपुर के अन्तर्गत दिनांक 2 मार्च 2023 को बुआदिता पुत्र संसार सिंह निवासी वी०पी०ओ० बराल तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा की शिकायत पर थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 75/23 दिनांक 3.3.2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने बेटे स्शपाल को 2 मार्च 2023 को नशा मुक्ति केंद्र नूस्पुर में दाखिल कराया था और मासिक फीस ₹5,000 जमा की थी। अगले ही दिन, 3 मार्च 2023 को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे को दिल का दौरा पड़ा हैं। जब वह केंद्र पहुंचे, तो उन्होंने अपने बेटे को मृत पाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने इलाज के दौरान उनके बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जिला पुलिस नूरपुर ने इस मामले में शीघ्र और पेशेवर ढंग से कार्यवाही करते हुए नामजद तीनों आरोपियों- प्रशांत मुलेरिया पुत्र विनोद कुमार, कुनाल पुत्र अनिल कुमार, और सुशांत पुत्र कृष्ण चंद को गिरफ्तार किया। जिला पु...

प्रदूषण वाली खांसी कब दमा बन जाती है पता ही नहीं चलता : डॉ अर्चिता महाजन

चित्र
प्रदूषण वाली खांसी कब दमा बन जाती है पता ही नहीं चलता : डॉ अर्चिता महाजन 10 से 12 दिन लगातार खांसी रहे तो टेस्ट जरूर कराएं डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्मा भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि प्रदूषण के कारण खांसी की शिकायतें काफी बढ़ जाती है यदि समय पर इसका उपचार न हो तो कब यह दमा में बदल जाए पता ही नहीं चलता । सामान्य खांसी अक्सर नाक से जुड़ी होती है, जबकि टीबी बैक्टीरियल संक्रमण से होता है। सामान्य खांसी सही दवा लेने पर हफ़्तेभर में ठीक हो जाती है, जबकि टीबी की खांसी दिन-प्रतिदिन बढ़ती है । सामान्य खांसी सूखी हो सकती है या बलगम आ सकता है, जबकि टीबी में खांसी के साथ थूक में कफ़ या मवाद आता है। टीबी में खांसी के साथ-साथ ये लक्षण भी दिख सकते हैं। थकान ,भूख न लगना ,वज़न कम होना ,शरीर को ठंड लगना, अचानक बुखार आना ,रात में पसीना आना ,टीबी की खांसी को लोग अक्सर सामान्य खांसी समझ लेते हैं, जिससे टीबी बिगड़ने की आशंका बढ़ जाती है. टीबी एक संक्रामक बीमारी है। समय पर इलाज ...

भरमाड़ क्षेत्र में 14 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था, लगेंगे 15 ट्यूबवेल : चन्द्र कुमार

चित्र
भरमाड़ क्षेत्र में 14 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था, लगेंगे 15 ट्यूबवेल : चन्द्र कुमार कृषि मंत्री ने भरमाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वाली : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा क्षेत्र में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं और वहीं सरकारी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं जिनमें कुछ का आईक्यू स्तर भी अपेक्षाकृत कम होता है। उन्होंने शिक्षकों को ऐसे कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त समय देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति जितना दायित्व अध्यापकों का है उतना ही अभिभावकों का भी है, इसीलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाह...

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 की जांची आंखें

चित्र
 निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 की जांची आंखें ( बैजनाथ : आशुतोष ) डॉ शिव कुमार की तीसरी पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद ने आयोजित किया आई चेकअप कैम्प रोटरी अस्पताल मारन्डा के विशेषज्ञ रहे मौजूदमु ल्थान भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट बैजनाथ-पपरोला के तत्वावधान में रोटरी आई अस्पताल मारण्डा के सहयोग से मुल्थान के पंचायत घर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें करीब 200 से ज्यादा स्थानीय लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया।   भारत विकास परिषद बैजनाथ पपरोला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने जानकारी दी कि सेवा प्रकल्प के अंतर्गत लगाए गए इस प्रकल्प में दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल, बड़ा-ग्राम, बरोट व मुल्थान क्षेत्र की करीब 6 पंचायतों के लोगों की इस कैम्प में निशुल्क नेत्र जांच की गयी। रोटरी आई फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ शिव कुमार की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किये गए इस नेत्र जांच कैम्प में लोगों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाई दी गयी जबकि जिन रोगियों को आंखों के चश्मे का परामर्श दिया गया है उन्हें ये अगले दो सप्ताह में उपल...

प्रदेश में खिलाड़ियों की सम्मान राशि मे अभूतपूर्व वृद्धि : यादविंदर गोमा

चित्र
प्रदेश में खिलाड़ियों की सम्मान राशि मे अभूतपूर्व वृद्धि : यादविंदर गोमा खेल मंत्री ने किया डॉ. वाई इस परमार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचरुखी : प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक फैसला कर खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का सम्मान किया है।  यह जानकारी आयुष, युवा सेवायें एव खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने 21वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी।  गोमा ने कहा कि ओलंपिक्स एवं पैरा ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक विजेता के लिये सम्मान राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़, रजत पदक विजेता को 2 से 3 करोड़ और कांस्य पदक विजेता एक से 2 करोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि एशियन तथा पैरा एशियन खेलों में पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता की सम्मान राशि को 50 लाख से 4 करोड़, रजत पदक विजेता के लिये 30 लाख से अढाई करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से डेढ़ करोड़ किया गया है। उन्होंने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक विजेता ...

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
 सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा के सड़क सुरक्षा क्लब ने 29 नवंबर, 2024 को सड़क सुरक्षा विषय पर एक शपथ ग्रहण समारोह और जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. शमशेर राणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा की शपथ प्राचार्य और क्लब की संयोजक डॉ. उज्ज्वल सिंह ने सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों और अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में छात्रों को दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद, उप प्राचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज के मुख्य द्वार से शुरू होकर पास के शिवनगर बाजार तक गई और फिर वापस कॉलेज लौट आई। छात्रों ने “सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा” जैसे उत्साहपूर्ण नारों के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों और आम जनता में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में लगभग 70 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रो. राजेश कुमार, प्रो. नीतिका शर्मा, प्रो. शिखा धरवाल, प्रो. योगेश पांडेय उपस्थित रहे।

पार्टी हाईकमान द्वारा विधायक शैरी कलसी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना प्रशंसनीय फैसला : हिमांशु मल्होत्रा

चित्र
पार्टी हाईकमान द्वारा विधायक शैरी कलसी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना प्रशंसनीय फैसला : हिमांशु मल्होत्रा ( बटाला : संजीव नैयर, अविनाश शर्मा)  आम आदमी पार्टी हाईकमान द्वारा नौजवान विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके बहुत ही प्रशंसनीय फैसला लिया गया है जिसको चलते हलका बटाला के कार्यकर्त्ताओं को वर्करों में खुशी की लहर है। इन विचारों का प्रगटावा नैशनल वाल्मीकि सभा अध्यक्ष माझा जोन और आम आदमी पार्टी के युवा नेता हिमांशु मल्होत्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि विधायक शैरी कलसी द्वारा पहले दिन से ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने हेतु लगातार प्रयास किया गया है और पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पार्टी हाइकमान द्वारा विधायक शैरी कलसी को मध्य प्रदेश, राजस्थान विधानसभा चुनावों, लोकसभा चुनावों में गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार और जालंधर और डेरा बाबा नानक उप चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिन्हें शैरी कलसी ने बाखूबी निभाया है और पार्टी को मजबूत करने हेतु उन्होंने अनथक ...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 से 5 दिसंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर

चित्र
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 से 5 दिसंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आगामी 3 से 5 दिसंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 3 दिसंबर को बाद दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 4 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में सर्दी के मौसम के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारीयों की समीक्षा बैठक, 11:30 बजे सुशासन सूचकांक के तहत जिला चंबा के प्रदर्शन से संबंधित समीक्षा बैठक, तथा बाद दोपहर 12:30 बजे एनएचपीसी के उच्च अधिकारियों के साथ सीएसआर से अंतर्गत कार्यों की समीक्षा से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 5 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 6 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष बाद दोपहर 12:30 बजे सिंहुता से शिमला के लि...

नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव में होगी इनामो की वर्षा

चित्र
 नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव में होगी इनामो की वर्षा।  ( शिमला : गायत्री गर्ग ) शिमला : नेहरू युवा केंद्र  शिमला  ,  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला  शिमला  मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन कोटशेरा कॉलेज मे 5 दिसम्बर 2024 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे  1.  लेखन प्रतियोगिता , 2.  चित्रकला प्रतियोगिता , 3.  फोटोग्राफी प्रतियोगिता , 4.  भाषण प्रतियोगिता , 5.  लोक नृत्य प्रतियोगिता (ग्रुप)   6.  साइंस मेला (एकल)  7.  साइंस मेला (ग्रुप) प्रतियोगिता आयोजित की जाएँगी । जिसमे भाषण प्रतियोगिता उत्सव में प्रथम ,  द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को  5000, 2500  तथा  1500  धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता में यह धनराशि  7000, 5000  तथा  3000  निर्धारित की गई है। इसके साथ लेखन प्रतियोगिता ,  चित्रकला प्रतियोगिता तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यह पुरस्कार राशि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: