सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, सेना के तीन 3 पैराट्रूपर्स घायल

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, सेना के तीन 3 पैराट्रूपर्स घायल

किश्तवाड़ में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी जिसमें सेना के तीन पैराट्रूपर्स के घायल होने की खबर है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है. यह घाटी में पिछले 15 घंटे में तीसरी मुठभेड़ है. कल सुपौल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। 

आपको बता दें कि किश्तवाड़ ही नहीं जानकारी के मुताबिक निशात बाग में आतंकी छिपे हैं. सुपौल में भी सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है. पिछले 1 महीने में आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही हैं जिनमें से कइयों में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है।  

किश्तवाड़ में आतंकवादियों के हमले में जान गंवाने वाले दो ग्राम रक्षा रक्षकों (VDG) के शव शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान एक नाले के पास से बरामद किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए किश्तवाड़ में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। 

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में अपहरण के बाद आतंकवादियों ने दो वीडीजी की हत्या कर दी थी. उनके शव केशवान बेल्ट के पोंडगवारी इलाके में एक नाले के पास पड़े मिले. अधिकारियों ने बताया कि सेना और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने शवों का पता लगाने के बाद उन्हें बरामद करने के लिए सावधानीपूर्वक अभियान चलाया। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर