ठियोग पुलिस ने योजना बद तरीके से चिट्टे सहित आरोपी को धरदबोचा

ठियोग पुलिस ने योजना बद तरीके से चिट्टे सहित आरोपी को धरदबोचा 

(शिमला गायत्री गर्ग) डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस को 10 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिश वर्मा देवरीघाट स्थित अपने पुराने घर से नशे का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापा मारा।

पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी हरिश वर्मा को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 8.57 ग्राम चिट्टा, 19.01 ग्राम अफीम और इसके साथ ही 75,000 रुपये नकद भी मिले जो इस बात का प्रमाण है कि आरोपी का नशे के कारोबार में गहरा जुड़ाव है।

आरोपी हरिश वर्मा उर्फ काकू निवासी गांव देवरीघाट, डाकघर और तहसील ठियोग जिला शिमला का निवासी है। पुलिस के मुताबिक हरिश वर्मा लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान नशे के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान भी हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की