सिरमौर जिला की 9 शराब इकाईयां 82.47 करोड़ में नीलाम

 सिरमौर जिला की 9 शराब इकाईयां 82.47 करोड़ में नीलाम

उपायुक्त एल.आर.वर्मा की देख-रेख में सम्पन्न हुई नीलामी प्रक्रिया


नाहन  जिला मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल में आज सिरमौर की 9 शराब इकाईयों जिनमें नाहन, कालाअंब, ददाहू, राजगढ, नैना टिक्कर, खजूरना-बहराल, बद्रीनगर-शिलाई, खोदरी माजरी, व पांवटा साहिब शामिल है, की नीलामी 82 करोड़ 47 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 3 बजे तक चली।

एल़.आर.वर्मा ने बताया कि नाहन, नैनाटिक्कर, बद्रीनगर-शिलाई व पांवटा साहिब इकाईयां एलआरएस कम्पनी तथा ददाहु, राजगढ़, खजूरना-बहराल, खोदरी माजरी मै. केवीएस कम्पनी जबकि कालाअंब इकाई खेम चंद के पक्ष में रही।

उन्होंने बताया कि इन 9 यूनिट का आरक्षित मूल्य 79.62 करोड़ निर्धारित किया गया था जबकि इन इकाईयों की निलामी 82.47 करोड़ में की गई। उन्होंने बताया कि इस निलामी प्रक्रिया में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 4.06 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है।

अतिरिक्त उपायुक्त कर एवं आबकारी साउथ जोन विवेक कुमार, पर्यवेक्षक देवकांत खाची, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवर समूची नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित 

रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग