मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का शुभारंभ

पालमपुर समाचार

पालमपुर :-   राज्य स्तरीय होली महोत्सव के सफ़ल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक, आशीष बुटेल ने की।

बैठक का संचालन एसडीएम एवं महोत्सव समिति की अध्यक्ष नेत्रा मेती ने किया। बैठक समिति के गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

विधायक ने कहा कि होली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ 11 से 14 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान में किया जायेगा। विधायक ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और 14 मार्च को समापन समारोह में मुख्यातिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है और सबके सहयोग हर वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि होली सबका मेला है और सबको ऐसा प्रयास करने की जरूरत है ताकि पिछले वर्षों से ओर बेहतर करने तरीक़े से होली महोत्सव का आयोजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव की अपनी पहचान है और इसके स्तर और गौरव को बनाये रखना हमारी जिम्मेवारी है।

उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान डॉग शो, फ्लावर शो, कार्फ़ रैली, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, फ़न गेम्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चैस, कैरम, कब्बडी, बास्केटबॉल, कब्बडी, वॉलीबॉल, क्रिकेट और दंगल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली का शुभारंभ हर वर्ष की भांति भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।

उन्होंने सभी विभागों को महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव का मुख्य आकर्षण झांकियां को भी पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। 

बैठक में मेयर गोपाल नाग, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रोबेशनर अंजली गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग