भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पहुंचे डॉ. बिंदल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पहुंचे डॉ. बिंदल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पहुंचे डॉ. बिंदल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश


सोलन भारतीय जनता पार्टी सोलन ज़िला कार्यसमिति की बैठक आज यहां बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सहजल, ज़िला अध्यक्ष रतन पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, डेज़ी ठाकुर, राकेश कश्यप, गोविंद शर्मा, विवेक शर्मा, के.एक ठाकुर और लखविंद्र राणा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी अपने बूथ स्तर तक मजबूत ढांचे के बलबूते ही लगातार जनसेवा में अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का संगठन आज गांव-गांव और घर-घर तक सक्रिय है, जबकि कांग्रेस पार्टी का पूरा ढांचा पिछले एक साल से ठप पड़ा हुआ है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस संगठन पूरी तरह से बिखरा पड़ा है। “ना बूथ स्तर पर, ना प्रदेश स्तर पर कांग्रेस का कोई नेता सक्रिय है। इसके विपरीत भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी लगन और ऊर्जा से लोगों की सेवा कर रहा है। नई टीम के साथ भाजपा लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है।”

संगठन की मजबूती पर जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की ताज़ा स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि—

प्रदेश के 17 जिलों में कुल 874 कार्यसमिति सदस्य हैं, जिनमें 358 महिलाएं तथा 258 अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी वर्ग से हैं।

मंडल स्तर पर भाजपा ने अभूतपूर्व विस्तार किया है। पहले जहां 74 मंडल थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 171 हो गई है।

इन मंडलों की कुल कार्यसमिति संख्या 7587 है, जिनमें से 2569 महिलाएं और 3532 सदस्य अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी वर्ग से हैं।

बूथ स्तर पर भाजपा ने उल्लेखनीय काम किया है। प्रदेश के 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11-सदस्यीय समितियां गठित की जा चुकी हैं।

वर्तमान में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 89,646 है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। डॉ. बिंदल के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में बूथ स्तर पर जुट जाएं और जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाएं।

बैठक के अंत में ज़िला अध्यक्ष रतन पाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोलन जिला भाजपा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं