नलसर में आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल - Smachar

Header Ads

Breaking News

नलसर में आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

 नलसर में आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल


 नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सोमवार दोपहर 2 बजे नलसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी नेरचौक मंडल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ भागीदारी की।

तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के जज़्बे से ओत-प्रोत इस यात्रा के दौरान माहौल देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंजता रहा। हर तरफ तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति का जोश लोगों के चेहरों पर साफ झलक रहा था। इस अवसर को यादगार बनाने में सभी प्रतिभागियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई, जिससे यह आयोजन हमेशा लोगों की स्मृतियों में अंकित रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं