प्रियंता शर्मा बनीं प्रदेश भाजपा सचिव, बल्ह क्षेत्र में खुशी की लहर - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रियंता शर्मा बनीं प्रदेश भाजपा सचिव, बल्ह क्षेत्र में खुशी की लहर

  प्रियंता शर्मा बनीं प्रदेश भाजपा सचिव, बल्ह क्षेत्र में खुशी की लहर


रिवालसर बल्ह विधानसभा क्षेत्र की श्रीमती प्रियंता शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनके इस चयन से पूरे बल्ह क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर भाजपा रिवालसर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा सहित कई कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें बधाई देने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंता शर्मा का प्रदेश सचिव पद पर चयन बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

 प्रियंता शर्मा ने इस सम्मान के लिए भाजपा बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडल अध्यक्षों राजेंद्र राणा व कुलदीप ठाकुर, समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, बूथ अध्यक्षों, ग्राम केंद्र अध्यक्षों, पंचायत प्रतिनिधियों सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा, नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  राजीव बिंदल, संगठन मंत्री श्री सिद्धार्थ, बल्ह विधायक श्री इंद्र सिंह गांधी और जिला अध्यक्ष  निहालचंद शर्मा के प्रति कृतज्ञता जताई।

प्रदेश सचिव बनने पर प्रियंता शर्मा ने कहा कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं