शिमला में कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कैंडल मार्च, भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने के आरोप - Smachar

Header Ads

Breaking News

शिमला में कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कैंडल मार्च, भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने के आरोप

शिमला में कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कैंडल मार्च, भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने के आरोप 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ नारे के साथ कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला में यह मार्च उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में शेर-ए-पंजाब नाज से शुरू होकर ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा।

मुकेश अग्निहोत्री का आरोप – संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा

कैंडल मार्च के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने इसे किसी राजनीतिक मुद्दे के बजाय संविधान, पारदर्शिता और जनता के विश्वास की रक्षा का संकल्प बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वालों को ईडी, सीबीआई, विजिलैंस और आयकर विभाग की कार्रवाई का डर दिखाया जाता है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा और कांग्रेस, राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में संविधान की रक्षा के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है।

प्रतिभा सिंह – भाजपा ने निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर कर निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी कर जनमत का अपमान किया और अब बिहार में भी ऐसी ही तैयारी हो रही है

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खुलासे के बाद भी निर्वाचन आयोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के नेताओं को आयोग के दफ्तर में ज्ञापन देने से रोका गया और गिरफ्तार किया गया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र से किसी भी तरह की छेड़छाड़ सहन नहीं करेगी और इसके खिलाफ बड़े जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

कुलदीप राठौर – चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोट चोरी की है और लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कभी सहन नहीं करेगी।

कैंडल मार्च में कई दिग्गज नेता हुए शामिल

इस मार्च में शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पार्षद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

आगामी कार्यक्रम

प्रतिभा सिंह ने बताया कि कांग्रेस 22 अगस्त से 7 सितंबर तक देशभर में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ नारे के साथ रैलियां आयोजित करेगी और 15 सितंबर से 15 अक्टूबर त

क हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं